Delhi Flood Video: भारी बारिश के बाद डूब गई पूरी दिल्ली, मुख्यमंत्री ऑफिस तक पहुंचा बाढ़ का पानी
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा
Delhi Flood: भारी बारिश के बाद पूरी दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ गई है. मुख्यमंत्री ऑफिस तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है. दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार को 207.47 मीटर तक पहुंच चुका है. अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है.
Delhi Flood Video: दिल्ली में बाढ़ का पानी भरने के कारण आस-पास के इलाके और राहत शिविर अब भी जलमग्न हैं. इधर बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय के पास पहुंच गया, जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रमुख नौकरशाहों के कार्यालय हैं.
मोनेस्ट्री मार्केट और यमुना बाजार भी जलमग्न
वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया है. मयूर विहार फेज एक जैसे कुछ निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी भर गया है, यहां तक कि वहां बने राहत शिविर भी जलमग्न हो गए हैं. मोनेस्ट्री मार्केट और यमुना बाजार जैसे इलाके अब भी जलमग्न हैं. निवासियों को उम्मीद है कि पानी कम हो जाएगा और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी.
हर साल यमुना करती है हनुमान का स्नान
कश्मीरी गेट के पास श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है. एक श्रद्धालु ने कहा, ‘‘हर साल जब यमुना का जलस्तर बढ़ता है तो इससे भगवान हनुमान का स्नान होता है. यह पवित्र जल है. हम इसका सम्मान करते हैं.’’

निगमबोध घाट में घुसा बाढ़ का पानी, दाह संस्कार रुका
निगमबोध घाट में बुधवार को बाढ़ का पानी भर गया, जिससे दाह संस्कार कार्य रुक गया. गीता कॉलोनी श्मशान घाट भी पानी में डूब गया. हालांकि, गीता कॉलोनी श्मशान घाट के प्रमुख संजय शर्मा ने बताया कि दाह संस्कार का कार्य बंद नहीं किया है. उन्होंने दावा किया, ‘‘2023 में श्मशान घाट में पानी घुस गया था और आज फिर से लगभग 10 फुट तक पानी भर गया है. नुकसान बहुत बड़ा है क्योंकि बाहर रखी सारी लकड़ियां बर्बाद हो गई हैं. हमें प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही है.’’ उन्होंने कहा, चूंकि कुछ श्मशान घाट पहले ही बंद कर दिए गए हैं इसलिए लोग दूर-दूर से यहां आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी तरह अंतिम संस्कार का प्रबंध कर रहे हैं. श्मशान घाट के अंदर की सड़क ही इस्तेमाल के लायक बची है. फिलहाल, हम सड़क पर ही दाह संस्कार कर रहे हैं. अगर जलस्तर और बढ़ा तो वह भी बंद हो सकती है.’’
8,018 लोगों को तंबुओं के बने आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया
दिल्लीवासियों के लिए यह दोहरी मार है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जलजमाव की समस्या से यातायात जाम हो गया है वहीं यमुना नदी में उफान के कारण बाढ़ आ गई है. बाढ़ से प्रभावित 8,018 लोगों को तंबुओं के बने आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है, जबकि 2,030 लोगों को 13 स्थायी आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है. सरकार ने जोर देकर कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और वह स्थिति पर 24 घंटे नजर रख रही है.
ये भी पढ़ें: हिमाचल में बाढ़ में बहती लकड़ियां, सुप्रीम कोर्ट ने बताया जंगल कटाई का प्रमाण, जारी किया नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










