Delhi Election 2025: दिल्ली दंगों के आरोपी को ओवैसी ने मैदान में उतारा, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Dec 2024 12:57 PM
Asaduddin Owaisi
Delhi Election 2025: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतर चुकी है. एक सीट पर पार्टी ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर दी है. लेकिन पहले ही नाम पर विवाद हो गया है.
Delhi Election 2025: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को कर दी. उन्होंने इस सीट से एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा है. ताहिर का नाम दिल्ली दंगों में शामिल है और वो फिलहाल जेल में बंद हैं. जिससे उनकी उम्मीदवारी विवादों में आ गई है.
ओवैसी ने ट्वीट कर नाम की घोषणा की
असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट डालकर ताहिर हुसैन की उम्मीदवारी की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे. उनके परिवार के सदस्य और समर्थक आज मुझसे मिले और पार्टी में शामिल हुए.”
दिल्ली दंगों में हुसैन के खिलाफ दर्ज है मामला, जेल में हैं बंद
ताहिर हुसैन के खिलाफ दिल्ली दंगों में शामिल होने का आरोप है. उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. 25 फरवरी 2020 में दंगाईयों ने एक दुकान पर तोड़फोड़ की थी और बाद में आग लगा दिया था. उसी मामले में ताहिर हुसैन के खिलाफ खजूरी खास पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. हालांकि कोर्ट ने उन्हें 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी. जमानत के बावजूद ताहिर जेल से बाहर नहीं निकले, क्योंकि उनपर दंगों को लेकर अन्य मामले भी दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










