223 करोड़ के भ्रष्टाचार केस में दिल्ली LG ने CBI जांच की मंजूरी दी, केजरीवाल सरकार के दो अधिकारियों पर है आरोप
एलजी ने कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल की दो वरिष्ठ महिला स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने के लिए एसीबी, जीएनसीटीडी को भी मंजूरी दे दी है.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के वन और वन्यजीव विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ 223 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा जांच की अनुमति दे दी है. एलजी ने कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल की दो वरिष्ठ महिला स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने के लिए एसीबी, जीएनसीटीडी को भी मंजूरी दे दी है.
Delhi LG VK Saxena grants permission for investigation by CBI in the alleged corruption case of Rs 223 crores in Delhi govt's Department of Forests and Wildlife, against two officials. LG also gives nod to ACB, GNCTD to go ahead with a probe against two senior women health…
— ANI (@ANI) January 3, 2024
एसीबी ने एलजी के पास रिपोर्ट भेजकर सीबीआई जांच की मांग की थी
एंट करप्शन ब्यूरो ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को रिपोर्ट भेजकर कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया था. रिपोर्ट में वन और वन्यजीव विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ 223 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है.
पिछले साल एलजी ने जाली पासपोर्ट मामलों के संबंध में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमे को मंजूरी दी थी
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के मामलों में कथित तौर पर शामिल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने को मंजूरी दे दी थी. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उपराज्यपाल अप्रैल से अब तक पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत दर्ज 46 प्राथमिकियों में नामजद 69 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे चुके हैं. एक अधिकारी ने बताया कि गृह विभाग ने उपराज्यपाल से अभियोजन की मंजूरी मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










