Delhi Blast : कहां गई वो तीसरी कार? मारुति ब्रेजा की तलाश में जुटी जांच एजेंसी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Nov 2025 10:52 AM

विज्ञापन

लाल किला विस्फोट की तस्वीर (Photo: PTI)

Delhi Blast : लाल किला विस्फोट मामले की जांच जारी है. संदिग्धों से जुड़ी तीसरी कार की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां जुट गईं हैं. इस बीच दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए धमाके का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें घटना का पूरा दृश्य रिकॉर्ड हुआ है.

विज्ञापन

Delhi Blast : सुरक्षा एजेंसियां उस तीसरी कार की तलाश में हैं, जिसके लाल किला विस्फोट मामले से जुड़े होने की आशंका है. पुलिस सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है. सोमवार शाम को लाल किले के पास एक सफेद रंग की हुंदै आई20 कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी थी और 30 अन्य घायल हो गए थे. जांचकर्ताओं ने बाद में एक दूसरी कार लाल रंग की ‘फोर्ड इकोस्पोर्ट’ का फरीदाबाद में पता लगाया था. बहरहाल, तीसरी कार का अभी तक पता नहीं चला पाया है. ऐसा संदेह है कि यह मारुति ब्रेजा कार है.

न्यूज एजेंसी से सूत्र ने कहा, ‘‘शक है कि लापता तीसरी कार का इस्तेमाल आरोपियों ने टोह लेने या भागने के लिए किया होगा. कई टीम तीसरी कार की तलाश कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि मारुति ब्रेजा का पता लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

लाल किला विस्फोट का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए विस्फोट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में भारी ट्रैफिक के बीच एक हुंडई i20 कार को धीरे-धीरे चलते देखा जा सकता है. कुछ ही सेकंड बाद कार अचानक तेज धमाके के साथ आग की लपटों में घिर जाती है.

कार आग के एक बड़े लाल गोले में बदल गई

कुछ ही सेकंड में कार आग के एक विशाल लाल गोले में घिर जाती है, जिसके बाद आसमान में धुएं का एक घना गुबार उठता है, जिससे आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगते हैं. विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े.

यह भी पढ़ें : Delhi Blast : लाल किला के पास कार में विस्फोट का खौफनाक पल CCTV में कैद, देखें नया वीडियो

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola