Delhi Blast : आमिर राशिद खोलेगा लाल किला धमाके का राज, NIA करेगी पूछताछ
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Nov 2025 1:07 PM
आरोपी आमिर राशिद अली को पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया (Photo: PTI)
Delhi Blast : दिल्ली की कोर्ट ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और विभिन्न सहयोगी एजेंसियों के साथ काम करते हुए, एनआईए विभिन्न राज्यों में मामले की जांच कर रही है.
Delhi Blast : दिल्ली धमाका मामले में गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद अली को एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने एनआईए की मांग पर आरोपी को 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान एजेंसी उससे पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश करेगी. आरोपी आमिर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था. इस दौरान मीडियाकर्मियों को कोर्ट में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई.
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोटकों से भरी कार में धमाका हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए. जांच में पता चला कि कार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का डॉक्टर उमर नबी चला रहा था. उसका संबंध एक “सफेदपोश” आतंकी मॉड्यूल से था, जिसका खुलासा हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद हुआ.
यह भी पढ़ें : Red Fort Blast : दिल्ली में कैसे किया धमाका? अब अमीर खोलेगा राज, NIA ने साजिशकर्ता को दबोचा
अधिकारियों के अनुसार, अली को एनआईए ने रविवार को गिरफ्तार किया था. जिस हुंदै आई20 कार में विस्फोट हुआ था, वह उसके नाम पर रजिस्टर्ड थी.
आमिर को किया गया दिल्ली से गिरफ्तार
बीती रात खबर आई कि एनआईए ने बम विस्फोट मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ‘आत्मघाती हमलावर’ डॉ.उमर उन नबी के साथ आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश में कथित तौर पर शामिल रहे कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. विस्फोट में इस्तेमाल कार आमिर राशिद अली के नाम पर रजिस्टर्ड थी.आमिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
यह भी पढ़ें : Delhi Blast: एनआईए को बड़ी सफलता, हमले में शामिल i20 कार का मालिक गिरफ्तार, उमर नबी के साथ मिलकर रची थी विस्फोट की साजिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










