Delhi Blast: एनआईए को बड़ी सफलता, हमले में शामिल i20 कार का मालिक गिरफ्तार, उमर नबी के साथ मिलकर रची थी विस्फोट की साजिश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Nov 2025 9:16 PM
Red Fort Blast
Delhi Blast: एनआईए ने दिल्ली में लाल किला के पास बम विस्फोट मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. एनआईए की टीम ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी के साथ आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश में कथित तौर पर शामिल रहे कश्मीर के एक व्यक्ति आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है. संघीय जांच एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विस्फोट में इस्तेमाल कार आमिर राशिद अली के नाम पर पंजीकृत थी और उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.
Delhi Blast: दिल्ली में बीते सोमवार (10 नवंबर) को लाल किले के पास हुए धमाके की जांच कर रही एनआईए को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने उस शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकवादी साजिश को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी का नाम आमिर राशिद अली है. इसी के नाम से हमले में इस्तेमाल की गई i20 कार का रजिस्ट्रेशन था. एनआईए ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.
डॉ उमर नबी का साथी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद अली कश्मीर का रहने वाला है. जिसने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रची थी. इस हमले में 10 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और 32 अन्य घायल हो गए थे. हमले में इस्तेमाल कार आमिर राशिद अली के नाम से ही रजिस्टर्ड थी. दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद NIA ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था, इसी कड़ी में एनआईए ने आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है.
आतंकी हमले की रची थी साजिश
एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा निवासी आरोपी ने आत्मघाती हमलावर उमर के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी. संघीय एजेंसी ने कहा कि आमिर कथित तौर पर कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था, जिसका इस्तेमाल उसने विस्फोट को अंजाम देने के लिए आईईडी के रूप में किया गया था. यह पहली बार है जब जांच एजेंसी ने डॉ. उमर उन नबी को आत्मघाती हमलावर बताया है. 10 नवंबर को लाल किले के पास जिस कार में धमाका हुआ था नबी उसे चला रहा था.
एक और वाहन को भी एनआईए ने किया जब्त
एनआईए ने फोरेंसिक जांच से ‘वाहन-जनित आईईडी’ में मारे गए चालक की पहचान उमर उन नबी के रूप में की है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी था और फरीदाबाद में स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के सामान्य चिकित्सा विभाग में बतौर सहायक प्रोफेसर कार्य करता था. आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने उमर का एक और वाहन भी जब्त कर लिया है. इस मामले में सबूतों के लिए इस वाहन की जांच की जा रही है. इस मामले में एनआईए अब तक 73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें विस्फोट में घायल हुए लोग भी शामिल हैं.
जारी है विस्फोट मामले की जांच
एनआईए की विज्ञप्ति के मुताबिक दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और विभिन्न सहयोगी एजेंसियों के साथ कॉर्डिनेशन बनाकर घटना की जांच कर रही है. एनआईए की जांच कई राज्यों में जारी है. एनआईए ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि एजेंसी ‘बम विस्फोट’ के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने और मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए विभिन्न सुरागों पर काम कर रहा है.
Also Read: Delhi Blast: आत्मघाती हमलावर की तलाश में था ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल, रची जा रही थी भयंकर साजिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










