Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण संकट पर पर्यावरण मंत्री ने मांगी माफी, AAP पर फोड़ा ठीकरा

Updated:
विज्ञापन
Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, फोटो PTI

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने संकट को लेकर मंगलवार को माफी मांगी है. साथ ही उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य पर हो रहे खराब प्रभाव को भी स्वीकार कर लिया है. हालांकि इसके लिए उन्होंने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर ठीकरा फोड़ा है.

विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि यह पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा अपनाई गई नीतियों का परिणाम है. सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वर्तमान सरकार प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं. हम इसे हर रोज कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

9-10 महीने में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित नहीं कर सकते : सिरसा

मंत्री सिरसा ने कहा- कोई भी सरकार नौ से दस महीनों के भीतर प्रदूषण के स्तर को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सकती. मंत्री ने आरोप लगाया, आप नेताओं ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया और अब उस स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद पैदा किया है. पिछले 10 वर्षों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर लगभग एक जैसा ही बना हुआ है.

प्रदूषण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

मंत्री सिरसा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे नियंत्रित करने के लिए उपाय कर रही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं –राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की इस मुद्दे पर अब टिप्पणी करने के लिए भी आलोचना की. सिरसा ने कहा, आज वे मास्क पहनने की बात कर रहे हैं. पिछले साल इसी दिन जब एक्यूआई लगभग 380 था, तब वे कहां थे? वे चुप थे, क्योंकि उस समय वे आप का समर्थन कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: Pollution: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने उठाया सख्त कदम

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola