Cyclone Fengal: तबाही मचाने आया चक्रवात फेंगल, चेन्नई और पुडुचेरी में तेज हवा के साथ भारी बारिश, देखें Video
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Nov 2024 10:20 PM
Cyclone Fengal
Cyclone Fengal: चक्रवाती तूफान फेंगल का असर दिखने लगा है. सबसे ज्यादा प्रभाव तमिलनाडु और पुडुचेरी में दिख रहा है.
Cyclone Fengal: चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से चेन्नई के पट्टिनापक्कम समुद्र तट पर तेज हवाएं चल रही हैं. आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने बताया, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान फेंगल पिछले 6 घंटों के दौरान 7 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ गया. यह पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 3 से 4 घंटों के दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है.
चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव
चक्रवाती तूफानी फेंगल की वजह से चेन्नई में भारी बारिश हो रही है. तेज हवा की वजह से सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं. जबकि बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
पुडुचेरी में वॉर रूम तैयार
चक्रवाती तूफाल फेंगल को देखते हुए राहत और बचाव कार्य में टीमों को तैनात कर दिया गया है. पुडुचेरी के जिला कलेक्टर ए कुलोथुंगन ने बताया, जिला प्रशासन की ओर से चक्रवात फेंगल के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है. वॉर रूम तैयार कर लिया गया है. राहत केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं, वहां सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं. चेतावनी संदेश भी भेज दिए गए हैं. करीब 4000 सरकारी अधिकारियों को राहत कार्य में लगाया गया है. तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चक्रवात फेंगल से प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया.
1 दिसंबर को तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात फेंगल की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा केरल और माहे, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक, रॉयलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भारी बारिश का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










