Cyclone Ditwah: चक्रवात दितवाह से भारी तबाही की संभावना, तमिलनाडु सहित इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Updated at :29 Nov 2025 4:06 PM
विज्ञापन
Cyclone Ditwah Strong winds

तेज हवाओं से ताड़ के पेड़ झुक जा रहे हैं

Cyclone Ditwah: साइक्लोन दितवाह के करीब आने से केंद्र शासित प्रदेश के तटीय इलाकों में हाई टाइड, तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 नवंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Cyclone Ditwah: चक्रवात ने शनिवार को तटीय क्षेत्रों और कावेरी डेल्टा जिलों में भारी तबाही मचाई है. तेज हवा और भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी. एहतियात के तौर पर पर्यटकों को पंबन द्वीप के दक्षिण-पूर्वी सिरे पर स्थित धनुषकोडी की यात्रा न करने की सलाह दी गई है.

तमिलनाडु के इन इलाकों में हुई भारी बारिश

तंजावुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुविदैमरुदुर, कुंभकोणम, पापनासम, तिरुवैयारु, पट्टुकोट्टई, कुड्डालोर और चेन्नई के कुछ इलाकों सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. बारिश के कारण संवेदनशील जिलों के प्रशासन को दिन भर के लिए स्कूल बंद करने का आदेश देना पड़ा. रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिलों में तेज हवा और बारिश हो रही है. समुद्र में हाई टाइड आने लगे हैं.

8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान दितवाह

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, श्रीलंका के तटीय क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान दितवाह पिछले छह घंटों के दौरान आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा रहा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola