Cyber Fraud Arrest: 180 करोड़ की ठगी, 930 मामले दर्ज, पकड़ में आया मास्टरमाइंड

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Cyber Fraud Arrest

Cyber Fraud Arrest: कोलकाता पुलिस ने साइबर ठगी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 180 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम शाखा की टीम ने इसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

विज्ञापन
  • कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़ा 180 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड
  • कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम शाखा की टीम ने बेंगलुरु से किया अरेस्ट
  • पूरे देश में इस गिरोह सदस्यों के खिलाफ 930 साइबर धोखाधड़ी के मामले हैं दर्ज
  • इस गिरोह के 10 सदस्यों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, अब हाथ आया मास्टरमाइंड

Cyber Fraud Arrest: पूरे देश में डिजिटल अरेस्ट, पार्सल स्कैम, फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर झांसा देने समेत कई तरह से साइबर धोखाधड़ी के जरिये अब तक लगभग 180 करोड़ रुपये ठगने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम चिराग कपूर उर्फ चिंतक राज (36) बताया गया है. कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु के अंजन पाड़ा इलाके में एक फ्लैट से गिरफ्तार किया. आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर कोलकाता लाने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है. साइबर धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह के सदस्यों पर देशभर में 930 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने पहले ही इस गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. अब गिरोह का मास्टरमाइंड चिराग पुलिस के हत्थे चढ़ा है. गिरोह के कब्जे से दर्जनों बैंक खाते, पासबुक, राउटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं.

क्या है मामला

पुलिस सूत्र बताते हैं कि 17 जून, 2024 को देवेशी दत्ता नामक एक महिला ने 47 लाख रुपये की साइबर ठगी की शिकायत लाल बाजार के साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई थी. महिला ने शिकायत में बताया कि उसे नारकोटिक्स केस में फंसाने की धमकी देकर शातिर साइबर ठग के सदस्यों ने डिजिटल अरेस्ट कर उससे कुल 47 लाख रुपये वसूल लिये थे. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उक्त महिला ने इन जालसाजों के कहने पर 7.40 लाख रुपये एक कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा किया था. इसके बाद जांच में पाया गया कि उक्त कंपनी उमा बनर्जी नामक महिला के नाम पर है. इसके बाद साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों ने आनंदपुर, पाटुली और नरेन्द्रपुर इलाके में छापामारी कर एक-एक कर गिरोह के कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया. उस समय 104 पासबुक, 140 सिम कार्ड, 40 सील सहित अन्य दस्तावेज बरामद किये गये थे. इसके बाद चिराग के नाम का पता चला था.

अब तक 180 करोड़ की राशि विभिन्न अकाउंट में जमा करवा चुका था गिरोह

पुलिस को जांच में पता चला कि इस गिरोह ने पूरे देश में अब तक लोगों से विभिन्न तरकीब से साइबर ठगी कर पूरे देश में बैंकों में खोले गये म्यूल अकाउंट ( किसी दूसरे के बैंक अकाउंट का गलत तरीके से इस्तेमाल करना) में कुल 180 करोड़ रुपये जमा करवाकर निकाल लिया था. आगे की जांच करने पर पता चला कि इस गिरोह के खिलाफ पूरे देश में अब तक 930 साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं. गिरोह का मास्टरमाइंड चिराग कपूर उर्फ चिंतक राज है. जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकाने से 3 राउटर, 2 हार्ड डिस्क, एक लैपटॉप, 1 लैंडलाइन फोन, चार मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड के साथ 5 अलग सिम कार्ड और 3 पैन कार्ड, 4 चेकबुक एवं एक यूएसबी और विभिन्न कंपनियों के रबड़ स्टांप जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर ठगी की राशि को बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

Naxal Encounter: तीन दिन में लिया बीजापुर का बदला, सुकमा में 3 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का अभियान जारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola