नहीं रहे हिंदी के आलोचक, चिंतक और कवि रमेश कुंतल मेघ, साल 2017 में मिला था साहित्य अकादमी सम्मान
हिंदी के आलोचक,कवि,चिंतक और सौन्दर्य शास्त्री डॉ रमेश कुंतल मेघ का आज यानी शुक्रवार को निधन हो गया है. डॉ रमेश कुंतल मेघ ने आज 1 सितम्बर 2023 की सुबह अंतिम सांस ली .
हिंदी के आलोचक, कवि, चिंतक और सौन्दर्य शास्त्री डॉ रमेश कुंतल मेघ का आज यानी शुक्रवार को निधन हो गया है. डॉ रमेश कुंतल मेघ ने आज 1 सितम्बर 2023 की सुबह अंतिम सांस ली. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपना शरीर भी दान कर दिया है. उनके निधन पर पूरी साहित्य जगत उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है. गौरतलब है कि विभिन्न भारतीय भाषाओं में साहित्यिक सृजन करने वाले कुंतल को साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था. हिंदी में साल 2017 के लिए रमेश कुंतल मेघ को विश्व मिथक सरित सागर के लिए यह सम्मान मिला था.
डॉ रमेश कुंतल मेघ की रचनाएं
-
मिथक और स्वप्न
-
कामायनी की मनस्सौंदर्य सामाजिक भूमिका
-
तुलसी: आधुनिक वातायन से
-
आधुनिकता बोध और आधुनिकीकरण
-
मध्ययुगीन रस दर्शन और समकालीन सौन्दर्य बोध
-
क्योंकि समय एक शब्द है
-
कला शास्त्र और मध्ययुगीन भाषिकी क्रांतियां
-
सौन्दर्य-मूल्य और मूल्यांकन
-
अथातो सौन्दर्य जिज्ञासा
-
साक्षी है सौन्दर्य प्राश्निक
-
वाग्मी हो लो!
-
मन खंजन किनके?
-
कामायनी पर नई किताब
-
खिड़कियों पर आकाशदीप
(अपडेट जारी है)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










