Crime News: प्रिंसिपल की चाकू मारकर हत्या, हिसार से आई दिल दहला देने वाली घटना, दोनों नाबालिग आरोपी फरार

Updated at : 10 Jul 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक

Crime News: हरियाणा के हिसार जिले में गुरुवार को एक स्कूल के निदेशक की संस्थान परिसर में ही दो छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों छात्र घटना के बाद से ही फरार हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी कथित अनुशासनहीनता के कारण स्कूल निदेशक की ओर से फटकार लगाए जाने से नाराज थे.

विज्ञापन

Crime News: हरियाणा के हिसार से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है. गुरु पूर्णिमा के दिन नारनौंद के एक स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर सिंह पानू की स्कूल के ही दो नाबालिग छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों छात्र फरार हैं. दोनों छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि स्कूल प्रांगण में ही प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चाकू लगने के बाद प्राचार्य को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद से फरार हैं दोनों आरोपी

हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने घटना को लेकर बताया कि दोनों नाबालिग आरोपी घटना के बाद से ही फरार है. पुलिस ने बताया कि वे 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं. दोनों छात्र बास गांव के उसी स्कूल के छात्र हैं जहां यह घटना घटी थी. पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे के सही कारणों का पता दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि निदेशक की ओर से छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगाए जाने के कारण यह घटना हुई.

प्रिंसिपल ने लगाई थी दोनों छात्रों को फटकार

घटना को लेकर एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा बताया कि छात्रों को अपनी शर्ट अंदर करने, बाल कटवाने और उन्हें साफ-सुथरा रखने को लेकर प्रिंसिपल ने कुछ छात्रों को फटकार लगाई थी. लेकिन, प्रिंसिपल की बात से ज्यादा ही नाराज होकर 11वीं और 12वीं के इन दोनों छात्रों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने का कि प्रिंसिपल के शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola