Crime News : युवकों से अश्लील हरकत करने लगा साधु, लोगों ने जमकर की पिटाई, केस दर्ज

साधु की पिटाई करते लोग (Photo: X)
Crime News : अलवर में युवकों से अश्लील हरकत करने पर साधु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद लोग गुस्से में हैं और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.
Crime News : राजस्थान के अलवर जिले में एक साधु के खिलाफ युवक से कुकर्म और एक नाबालिग से अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है. पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को बलदेवगढ़ इलाके में पांडुपोल मेले के दौरान उस समय की है जब हनुमान मंदिर आए दो युवक भंवरानंद महाराज नाम के साधु के साथ उनके आश्रम गए.
साधु ने 22 वर्षीय युवक के साथ कुकर्म किया
पीड़ितों ने बाद में आरोप लगाया कि साधु ने 22 वर्षीय युवक के साथ कुकर्म किया और 17 साल के नाबालिग से भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की. पीड़ितों ने मेले में तैनात पुलिस से संपर्क किया. पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि पीड़ितों द्वारा पुलिस को घटना के बारे में बताने के बाद साधु को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि चूंकि कथित अपराध टहला थाना क्षेत्र में हुआ था इसलिए मामला दर्ज कर जांच राजगढ़ के वृत्ताधिकारी को सौंप दी गई है.
साधु अब भी हिरासत में
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल करवाया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी.’’ इस बीच, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं जिनमें ग्रामीणों द्वारा साधु की पिटाई करते और फिर उसे पुलिस के हवाले करते देखा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि साधु अब भी हिरासत में है और जांच जारी है.
यह भी पढ़ें : नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गंभीर खुलासे, तीन महिलाओं के सामने हुई घटना, होगी कार्रवाई
लोग कर रहे हैं सख्त सजा देने की मांग
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि यदि घटना में सच्चाई है तो आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. यह एक गंभीर मामला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










