ePaper

COVID-19: कोरोना संक्रमित कितने मरीज किस राज्य में हुए ठीक, देखिए राज्यवार आंकड़ा

Updated at : 30 Mar 2020 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
COVID-19: कोरोना संक्रमित कितने मरीज किस राज्य में हुए ठीक, देखिए राज्यवार आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस के मामले में बढ़ोतरी हो रही है. देश में कुल 1,071 मामले हैं. अब तक इस बीमारी से 29 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि राहत की बात ये है कि इस बीमारी से 99 लोग ठीक भी हुए हैं.

विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के मामले में बढ़ोतरी हो रही है. देश में कुल 1,071 मामले हैं. अब तक इस बीमारी से 29 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि राहत की बात ये है कि इस बीमारी से 99 लोग ठीक भी हुए हैं. एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है. कुल 49 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं. सोमवार को पश्चिम बंगाल और गुजरात में इससे एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है कोरोनावारस के खतरे के मद्देनजर देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है. भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है. संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं. देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले के बीच केंद्र सरकार युद्ध स्तर पर तैयारियों को अंजाम देने में जुटी हुई है.

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो कंपनियों को एक से दो महीने के भीतर 40 हजार से वेंटिलेटर बनाने का आदेश दिया है. इसके अलावा डॉक्टरों और नर्सों के प्रोटेक्शन के लिए करीब 21 लाख पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) बनाने का ऑर्डर दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को स्थानीय मैनुफैक्चरर के साथ मिलकर अगले दो महीने में 30 हजार वेंटिलेटरर्स बनाने का ऑर्डर दिया है.ऑटोमबाइल बनाने वाली कंपनी को वेंटिलेटर बनाने का आदेश मिलने के बाद वह इस इसके निर्माण में जुट गई है. इधर, नोएडा की अग्वा हेल्थकेयर को भी एक महीने के भीतर 10 हजार वेंटिलेटर बनाने का आदेश दिया गया है. यहां से अप्रैल के दूसरे सप्ताह से सप्लाई मिलने की उम्मीद है.अबतक कहां कितने मामले सामने आए, देखें राज्यवार लिस्ट…

क्रमांकराज्य/केंद्र शासित प्रदेशमरीजों की कुल संख्याठीक हुएमौत
1आंध्र प्रदेश1910
2अंडमान और निकोबार द्वीप समूह900
3बिहार1101
4चंडीगढ़800
5छत्तीसगढ़700
6दिल्ली5362
7गोवा500
8गुजरात5815
9हरियाणा33170
10हिमाचल प्रदेश301
11जम्मू और कश्मीर3112
12कर्नाटक8053
13केरल194191
14लद्दाख1330
15मध्य प्रदेश3302
16महाराष्ट्र193258
17मणिपुर100
18मिजोरम100
19ओडिशा300
20पुदुचेरी100
21पंजाब3811
22राजस्थान5730
23तमिलनाडु5041
24तेलंगाना6911
25उत्तराखंड720
26उत्तर प्रदेश75110
27पश्चिम बंगाल1901
कुल= 107110029
विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन