सुकेश चंद्रशेखर ने जज पर लगाया पक्षपात का आरोप, कोर्ट नाराज, 31 तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
कोर्ट ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर को किसी जज पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दाखिल याचिका पर नाराजगी जतायी है और उसकी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ा दी है. ज्ञात हो कि सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका दाखिल कर जज पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मामले को दूसरे न्यायाधीश के पास ट्रांसफर करने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया.
कोर्ट ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर जो एक अपराधी है उसे किसी जज पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दाखिल याचिका पर नाराजगी जतायी है और उसकी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.
#WATCH | Conman Sukesh Chandrashekhar brought to Delhi's Patiala House court in connection with a money laundering case. pic.twitter.com/3wcqqgBkS6
— ANI (@ANI) March 18, 2023
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अभी न्यायिक हिरासत में है. सुकेश चंद्रशेखर महाठग है और उसपर ठगी का केस चल रहा है. पिछले दिनों सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी और उसके नेता सत्येंद्र जैन पर करोड़ों की वसूली का आरोप लगाया था, जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया था.
सुकेश चंद्रशेखर बंगलुरु का रहने वाला है. उसके रिश्ते बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी रहे हैं. उसने जैकलीन फर्नांडिस को कई महंगे गिफ्ट भी दिये हैं, जिसकी वजह से जैकलीन भी विवादों में आ गयी हैं. हालांकि सुकेश ने एक्ट्रेस लीना मारिया से शादी की थी, जो ठगी के मामलों में उसकी साथी थी. सुकेश बंगलुरू से ही अपनी शिक्षा पूरी की है और ग्रेजुएशन किया है. अपराध की दुनिया में उसने 17 की उम्र में ही कदम रख दिया था, उसी वक्त उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया था.
सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी पिछली पेशी के दौरान यह कहा था कि अब जेल जाने की बारी अरविंद केजरीवाल की है. मैं जल्दी ही उनका पर्दाफाश करूंगा. सुकेश चंद्रशेखर के बारे में यह कहा जाता है कि उसकी जेल अधिकारियों के साथ मिलीभगत है जिसके एवज में वह जेल में आराम से रहता है. जिस वक्त सुकेश ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया था, राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








