ePaper
Live Updates

Coronavirus Vaccine : रूसी वैक्सीन पर बोले, रणदीप गुलेरिया, देखना होगा क्या यह सुरक्षित और प्रभावी है

Updated at : 11 Aug 2020 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine : रूसी वैक्सीन पर बोले, रणदीप गुलेरिया, देखना होगा क्या यह सुरक्षित और प्रभावी है

Covid-19 Vaccine live update, Coronavirus Tracker India, corona vaccine Latest News Updates in Hindi: दुनिया में गहराए कोरोना महामारी संकट के बीच लोगों के मन में एक ही सवाल है कि इस घातक वायरस की वैक्सीन कब आएगी? तो शायद इस सवाल का जवाब मिल गया है. दुनियाभर के विशेषज्ञ अपनी वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण में पहुंचे हैं, वहीं रूस ने वैक्सीन बनाने का दावा कर दिया है. इतना ही नहीं रूस 12 अगस्त को वैक्सीन का पंजीकरण कराया जाएगा. रूस के दावों पर गौर करें तो ये वैक्सीन दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन होगी. पढ़ें हर अपडेट

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:47 PM. 11 Aug 207:47 PM. 11 Aug

रूसी वैक्सीन पर बोले, रणदीप गुलेरिया, देखना होगा क्या यह सुरक्षित और प्रभावी है

रूस के कोरोना वैक्सीन पर एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा, यदि टीका सफल रहा, तो हमें गंभीर रूप से देखना होगा कि क्या यह सुरक्षित और प्रभावी है. उन्होंने कहा, भारत में वैक्सीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन की क्षमता है.

7:47 PM. 11 Aug 207:47 PM. 11 Aug

रूस ने बना ली कोरोना वैक्सीन, पुतिन ने किया ऐलान

रूस ने कोरोना की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है. इसकी घोषणा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कर दी है. इधर रूस की समाचार एजेंसी के मुताबिक रूस ने दुनिया की सबसे पहली कोरोना वैक्सीन को रजिस्टर करवा लिया है. व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन टेस्ट के दौरान सफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि उनकी एक बेटी ने भी वैक्सीन की डोज ली है और वह अच्छा महसूस कर रही है.

2:43 PM. 11 Aug 202:43 PM. 11 Aug

फिलीपीन्स के राष्ट्रपति को रूसी वैक्सीन पर भरोसा

फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में रूस की कोशिश की जमकर तारीफ की है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार उन्होंने रूस की इस वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने की इच्छा ज़ाहिर की. रूस ने फ़िलीपीन्स को यह वैक्सीन मुहैया कराने का वादा किया है. रूस उम्मीद कर रहा है कि इस महीने उसकी वैक्सीन को रेग्युलेटरी मंजरी मिल जाएगी. फिलीपीन्स में भी रूस की वैक्सीन का उत्पादन किया जा सकता है. फिलीपीन्स एशिया के उन देशों में शामिल है जहां कोरोना के मामले बड़ी संख्या में हैं.

2:43 PM. 11 Aug 202:43 PM. 11 Aug

चीन की सिनोवैक सबसे अहम पड़ाव पर

चीन की सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड ने मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण की शुरुआत की है. इस वैक्सीन का ट्रायल इंडोनेशिया में 1620 मरीज़ों पर किया जा रहा है. यह वैक्सीन इंडोनेशिया की सरकारी कंपनी बायो फ़ार्मा के साथ मिलकर बनाई जा रही है. इसके पहले सोमवार को सिनोवैक ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रायल के दूसरे चरण में वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है और मरीज़ों में एंटीबॉडी आधारित इम्यून रिस्पॉन्स मिले हैं. कोरोनावैक नाम की यह वैक्सीन उन चंद असरदार वैक्सीन में से एक है जो परीक्षण के इस चरण तक पहुंची हैं. इनका अध्ययन करके इनके असर को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं. कोरोनावैक का अंतिम स्तर का परीक्षण पहले से ही ब्राज़ील में चल रहा है और सिनोवैक को उम्मीद है कि इसका परीक्षण बांग्लादेश में भी किया जाएगा.

2:43 PM. 11 Aug 202:43 PM. 11 Aug

कोवैक्सीन की पहली डोज के ट्रायल का परिणाम सुखद

आईसीएमआर की कोविड वैक्सीन बीबीवी-152 (कोवैक्सीन) की पहली डोज का ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल का परिणाम सुखद रहा है. कानपुर में 33 वालंटियर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी. डोज देने के 11 दिन के बाद भी सभी वालंटियर्स स्वस्थ हैं. सिर्फ दो ने वैक्सीन लगाए जाने वाली जगह पर लालिमा आने की जानकारी दी है. शेष किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की. अब सभी के एंटी बॉडीज टाइटर टेस्ट के लिए ब्लड सैम्पल लेकर वैक्सीन की दूसरी डोज 13 व 14 अगस्त को लगाई जाएगी. बता दें कि आईसीएमआर ने वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए कानपुर के प्रखर हॉस्पिटल का चयन किया है. ट्रायल टीम के चीफ गाइड डॉ. जेएस कुशवाहा के अनुसार सभी 33 वालंटियर्स पर वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद आए बदलावों की एक रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजी गई है.

2:43 PM. 11 Aug 202:43 PM. 11 Aug

देसी कोरोना वैक्‍सीन पर आया नया अपडेट

दुनिया के सबसे बड़े वैक्‍सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा है कि भारत को दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन मिल जाएगा. एक चैनल से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि दिसंबर की शुरुआत में कंपनी कोविड-19 वैक्‍सीन लॉन्‍च कर देगी. वही जायडस कैडिला की वैक्‍सीन का फेज 1 ट्रायल पूरा ही होने वाला है. कंपनी के चेयरमैन पंकज पटेल के मुताबिक, उन्‍हें अगले साल मार्च तक वैक्‍सीन लॉन्‍च करने की उम्‍मीद है.

9:28 AM. 11 Aug 209:28 AM. 11 Aug

रूस का दावा

रूस का दावा है कि कोरोना वैक्सीन तैयार करने में वह दुनियाभर के देशों से आगे हैं. रूस के उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिडनेव ने ऐलान किया कि कल यानी 12 अगस्त को करोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन होगा. हालांकि, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश रूस के इस दावे को संशय भरी निगाहों से देख रहे हैं. मगर रूस का दावा है कि उसने कोरोना की वैक्सीन बना ली है, जिसका पंजीकरण कल होगा और उसके बाद इसके उत्पादन और टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा.

9:28 AM. 11 Aug 209:28 AM. 11 Aug

कोरोना वैक्सीन बनाने की जंग

इस समय पूरी दुनिया में 165 से ज्यादा वैक्सीन पर काम चल रहा है. इनमें से 29 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के दौर में हैं. सिर्फ सात वैक्सीन ऐसी हैं, जो ट्रायल के आखिरी फेज में हैं. रूस में बनी यह वैक्सीन गामालेया शोध संस्थान और रूस के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में तैयार हुई है

9:28 AM. 11 Aug 209:28 AM. 11 Aug

विशेषज्ञों ने दी है चेतावनी

विशेषज्ञों की चेतावनी है कि ट्रायल के दौरान जिनमें एंटीबॉडीज बन रही हैं उनके लिए यह वैक्सीन खतरनाक भी साबित हो सकती है. रूस के संक्रामक रोग विशेषज्ञ अलेक्जेंडर चेपुरनोव ने भी वैक्सीन ट्रायल का डाटा और विस्तृत जानकारी उपलब्ध न कराए जाने पर सवाल उठाया है विशेषज्ञों का मानना है कि गलत वैक्सीन देने पर बीमारी के बढ़ने की आशंका हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola