Coronavirus Update: मुंबई के सरकारी अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य, बीएमसी ने जारी की गाइडलान

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Update: मुंबई के सरकारी अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य, बीएमसी ने जारी की गाइडलान

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कोविड गाइडलाइन जारी करते हुए मास्क अनिवार्य कर दिया है. जारी बयान में बीएमसी ने कहा, मुंबई के सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों, मरीजों और अन्य लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से संक्रमण मामले 5 हजार से अधिक आने लगे हैं. कोरोना के मामले सबसे अधिक महाराष्ट्र और दिल्ली से आ रहे हैं. इधर कोरोना केस बढ़ने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कोविड गाइडलाइन जारी कर दिया है.

मुंबई के सरकारी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कोविड गाइडलाइन जारी करते हुए मास्क अनिवार्य कर दिया है. जारी बयान में बीएमसी ने कहा, मुंबई के सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों, मरीजों और अन्य लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा.

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों की कोविड-19 तैयारियों का आकलन करने के लिए सोमवार को मॉक ड्रिल की गई. महाराष्ट्र में मॉक ड्रिल मंगलवार को भी जारी रहेगी. इसके तहत दवा भंडारण, एक्स-रे मशीन, ऑक्सीजन आपूर्ति उपकरण और कर्मियों की तैनाती की जांच की गई.

Also Read: बिहार में H3N2 वायरस और स्वाइन फ्लू के बाद कोरोना की वापसी, मरीज मिलने से बढ़ी चिंता

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का रेट सबसे अधिक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई कोविड-19 समीक्षा बैठक में यह देखा गया कि महाराष्ट्र 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर (जांच किये गये प्रति 100 नमूनों पर) वाले 10 या अधिक जिलों वाले तीन राज्यों में से एक है. महाराष्ट्र में 9 अप्रैल को कोरोना के 788 नये मामले सामने आये थे. जबकि 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत दर्ज की गयी. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 4587 सक्रिय मामले हैं. जबकि दिल्ली में 9 अप्रैल को कोरोना के 699 नये मामले सामने आये और 4 लोगों की मौत हो गयी.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 35,199 मामले

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,880 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,62,496 हो गई है. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 35,199 पर पहुंच गई है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से कुल 12 लोगों की मौत

दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में चार-चार और गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र तथा राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत होने के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,979 हो गई.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola