Coronavirus News: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 1590 नये केस, 6 लोगों की मौत

भारत में पिछले 146 दिनों के बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 1590 लोग कोरोना के चपेट में आये हैं. जबकि शुक्रवार को 1249 नये मामले दर्ज किये गये थे. नये मामले सामने आने के बाद देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 9517 हो गयी है.
देश में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1590 नये मामले सामने आये हैं.
भारत में 146 दिन बाद कोविड-19 के सबसे अधिक मामले
भारत में पिछले 146 दिनों के बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 1590 लोग कोरोना के चपेट में आये हैं. जबकि शुक्रवार को 1249 नये मामले दर्ज किये गये थे. नये मामले सामने आने के बाद देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 9517 हो गयी है.
कोरोना से 6 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़े के अनुसार, कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में तीन और कर्नाटक, राजस्थान एवं उत्तराखंड से एक-एक मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,824 हो गयी.
कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 1.33 प्रतिशत
आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दैनिक दर 1.33 प्��तिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गयी. इसके साथ ही भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,47,02,257 हो गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गयी.
एक्सबीबी.1.16 कोविड मामलों में वृद्धि के लिए हो सकता है जिम्मेदार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप एक्सबीबी.1.16 इस समय संक्रमण के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे गंभीर बीमारी या मृत्यु का खतरा नहीं है.
आते रहेंगे कोरोना के नये वेरिएंट
डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा, कोरोना के नये स्वरूप आते रहेंगे क्योंकि समय के साथ वायरस का उत्परिवर्तन होता रहता है और एक्सबीबी.1.16 एक तरह से इस समूह का नया सदस्य है. जब तक वायरस के इन स्वरूपों से गंभीर बीमारी, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति और मृत्यु का खतरा नहीं है, तब तक ठीक है क्योंकि आबादी को हल्की बीमारी से कुछ हद तक प्रतिरोधक क्षमता मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










