ePaper
Live Updates

Coronavirus, Lockdown News Live : भारत ने शुरुआत से ही कोविड 19 के खिलाफ शानदार तरीके से जंग लड़ी : डब्ल्यूएचओ

Updated at : 22 Jul 2020 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown News Live : भारत ने शुरुआत से ही कोविड 19 के खिलाफ शानदार तरीके से जंग लड़ी : डब्ल्यूएचओ

coronavirus outbreak, lockdown news live updates : देश में कोरोना (Coronavirus) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में 37 हजार से अधिक नये केस आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (mohfw) के अनुसार देश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 11 लाख 92 हजार से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की तादाद भी 28 हजार के पार पहुंच गयी है. बिहार (coronavirus cases in bihar), यूपी (coronavirus cases in uttar pradesh) और झारखंड (coronavirus cases in jharkhand) में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. वहीं ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विवि ने कोरोना का वैक्सीन (corona vaccine) बनाने का दावा किया है, यूनिवर्सिटी ने कहा है कि सितंबर तक सभी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी, जिसके बाद नया वैक्सीन आ सकती है. कोरोना से जुड़े लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:17 PM. 22 Jul 205:17 PM. 22 Jul

डब्ल्यूएचओ ने की भारत की तारीफ

डब्ल्यूएचओ की रिजनल डायरेक्टर(साउथ-ईस्ट एशिया) ने कहा है कि कोविड 19 से निपटने में भारत ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रयास किये. अस्पतालों और दवाइयों की उचित व्यवस्था की और ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किये.

5:17 PM. 22 Jul 205:17 PM. 22 Jul

केरल के अलुवा में रात का कर्फ्यू

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केरल सरकार ने अलुवा क्षेत्र में रात का कर्फ्यू लगा दिया है. आवश्यक सेवाएं सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जारी रहेंगी. दवा की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी, लेकिन बाकी चीजें बंद रहेंगी.

2:07 PM. 22 Jul 202:07 PM. 22 Jul

300 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए मुक्त, प्लाज्मा करेंगे डोनेट

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 300 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हो गये हैं. इस बात की जानकारी डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि इनमें से 26 पुलिसकर्मी प्लाज्मा डोनेट करेंगे.

5:17 PM. 22 Jul 205:17 PM. 22 Jul

बिहार में सिविल सर्जन की कोरोना से मौत

सिविल सर्जन डॉ आर आर झा की इलाज के दौरान एम्स में हुई मौत. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह पूर्व एम्स में किया गया था भर्ती. एडीएम राजीव रंजन ने की पुष्टि.

भारत को कोरोना मुक्त होने में लग जाएंगे 2 साल? विशेषज्ञों का दावा

11:06 AM. 22 Jul 2011:06 AM. 22 Jul

विशेष जेल (अस्थायी जेल) घोषित

सीएमओ हरियाणा ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी नए पुरुष कैदियों को उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट आने तक कारावास में रखने के लिए तुरंत प्रभाव से एक केंद्रीय जेल और तीन जिला जेलों को विशेष जेल (अस्थायी जेल) घोषित करने का निर्णय लिया है.

11:06 AM. 22 Jul 2011:06 AM. 22 Jul

देश में मरीजों की संख्या 12 लाख के करीब

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 12 लाख के करीब पहुंच गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 37 से अधिक नये केस दर्ज हुए हैं, जबकि 648 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक मरने वालों की संख्या तकरीबन 29000 पर पहुंच गयी है.

11:06 AM. 22 Jul 2011:06 AM. 22 Jul

शरजील इमाम कोरोना पॉजिटिव

एंटी सीएए आंदोलन में शामिल और वर्तमान में असम जेल में रह रहे शरजील इमाम कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि असम पुलिस जल्द ही शरजील को दिल्ली पुलिस के हाथों सौंप सकती है.

11:06 AM. 22 Jul 2011:06 AM. 22 Jul

बिहार के एमएलसी की कोरोना से मौत

दरभंगा जिले से स्थानीय प्राधिकार से बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित भाजपा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह का मंगलवार की देर शाम पटना एम्स में निधन हो गया. सुनील कुमार सिंह को छह दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया. सिंह पहली बार दरभंगा स्थानीय प्राधिकार से विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए थे

11:06 AM. 22 Jul 2011:06 AM. 22 Jul

मृत्यु दर 2.43 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रभावी प्रबंधन के कारण देश में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर घटकर 2.43 प्रतिशत रह गयी जो 17 जून को 3.36 प्रतिशत थी. स्वास्थ्य मंत्रालय के ओएसडी राजेश भूषण ने कहा कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत 8.07 प्रतिशत से कम है.

7:42 AM. 22 Jul 207:42 AM. 22 Jul

बिहार में 26 हजार के पार

राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में 1109 की वृद्धि हुई है. यह वृद्धि दो दिनों में हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 431, तो रविवार को 678 सैंपल पॉजिटिव पाये गये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 28,564 हो गयी है.

7:42 AM. 22 Jul 207:42 AM. 22 Jul

झारखंड में मरीजों की तादाद 6 हजार से अधिक

झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना विस्फोट हुआ है. रांची में रिकॉर्ड 106 नये मामले सामने आये हैं, वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 374 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. जबकि 6 लोगों की मौत एक दिन में हुई है. एक दिन में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आने के साथ राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 6,195 पहुंच गयी है.

7:42 AM. 22 Jul 207:42 AM. 22 Jul

28000 से अधिक की मौत

देश में कोरोना (Coronavirus) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में 40 हजार से अधिक नये केस आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (mohfw) के अनुसार देश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 11 लाख 55 हजार से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की तादाद भी 28 हजार के पार पहुंच गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola