Coronavirus: जून के आखिर में पीक पर होगा कोरोना का संक्रमण ! तो क्‍या फिर आगे बढ़ेगा Lockdown?

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus: जून के आखिर में पीक पर होगा कोरोना का संक्रमण ! तो क्‍या फिर आगे बढ़ेगा Lockdown?

New Delhi: Medics prepare to collect samples for swab tests from a COVID-19 mobile testing van, during the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, at Ramakrishna Mission area in New Delhi, Saturday, May 2, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI02-05-2020_000100B)

Coronavirus lockdown, outbreak in india: एक अध्‍ययन की मानें तो भारत में कोरोना का कहर अभी देखना बाकी है. अध्‍ययन में बताया जा रहा है कि देश में जून के आखिर में कोरोना पीक पर (Coronavirus infection peak in late June ) रहेगा. हालांकि अध्‍ययन में यह भी बताया गया है कि कोरोना के खिलाफ जंग में लॉकडाउन का काफी असर हुआ है.

विज्ञापन

Coronavirus lockdown, outbreak in india: नयी दिल्‍ली : देश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है. 24 घंटे में अब कोरोना के नये मामले 2 हजार से अधिक आने लगे हैं. इसका मतलब है कि संक्रमण में तेजी आयी है. दूसरी ओर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना हार रहा है. यहां कोरोना के मामले 12 दिनों में दोगुने हो रहे हैं. इसके अलावा अन्‍य देशों की तुलना में यहां मौत का औसत भी बहुत कम है.

हालांकि एक अध्‍ययन की मानें तो भारत में कोरोना का कहर अभी देखना बाकी है. एक अध्‍ययन में बताया जा रहा है कि देश में जून के आखिर में कोरोना पीक पर रहेगा. हालांकि अध्‍ययन में यह भी बताया गया है कि कोरोना के खिलाफ जंग में लॉकडाउन का काफी असर हुआ है.

Also Read: UPSC IAS Prelims Exam 2020: UPSC की Prelims परीक्षा स्थगित, जानिए कब तक होगी नई तारीख की घोषणा
क्‍या कहा गया है अध्‍ययन में

कोलकाता के बेस्ड इंडियन एसोसिएशन फॉर कल्टिवेशन ऑफ साइंस ने कोरोना वायरस की रफ्तार और लॉकडाउन की स्थिति को समझने के लिए एक अध्‍ययन किया है. उसी अध्‍ययन के आधार पर कहा जा रहा है कि जून के आखिर में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होगा.

Also Read: Relaxation in Red/Orange Zones in Bihar: Lockdown के तीसरे फेज में बिहार में और सख्‍ती, …जानें क्या खुला रहेगा, क्या बंद?

अध्‍ययन बायो कंप्यूटैशनल मॉडलिंग पर आधारित बताया जा रहा है. जिसमें संक्रमण की दरों में आये बदलावों के अधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है. इस अध्‍ययन में मॉडल के कर्व और रिप्रोडक्शन नंबर के आधार पर दावा किया जा रहा है जून के आखिर तक भारत में कोरोना संक्रमण का दौर चरम पर होगा और यहां संक्रमितों की संख्‍या डेढ़ लाख के करीब हो सकती है.

अध्‍ययन में दावा किया जा रहा है कि अगर देश में समय पर लॉकडाउन नहीं लगाया गया होता तो यह स्थिति मई के आखिर में ही आ गया होता. लॉकडाउन के कारण कोरोना के कहर को करीब एक माह के लिए आगे बढ़ाया जा सका है.

Also Read:
कोरोना से नोएडा में पहली मौत : रविवार को पता चला कोरोना संक्रमित है मरीज, सोमवार को हुई मौत

इससे पहले एक अध्‍ययन में दावा किया गया है कि भारत में लॉकडान जुलाई तक जारी रहेगा. अमेरिका की बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप यानी बीसीजी ने जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी से मिले डेटा के आधार पर कहा था कि चीन को छोड़कर दुनिया के 20 देशों में जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. अध्‍ययन के आधार पर कहा गया है कि अगर लॉकडाउन में थोड़ी भी ढील दी जाती है तो कोरोना के संक्रमण को रोक पाना काफी मुश्किल हो जाएगा. फिलहाल भारत में इस वक्‍त 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है.

Also Read: दिल्‍ली में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, डॉ हर्षवर्धन ने केजरीवाल सरकार को लताड़ा, बोले – छूट नहीं, सख्‍त एक्‍शन की दरकार

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola