Live Updates

Coronavirus Live Updates : स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया पिछले 24 घंटे में छह लाख से अधिक टेस्ट हुए

Updated at : 05 Aug 2020 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates : स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया पिछले 24 घंटे में छह लाख से अधिक टेस्ट हुए

Coronavirus Live Updates : कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. दुनियाभर में कोरोना से मौत का आंकड़ा सात लाख के पार पहुंच चुका है. भारत में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से प्रसार कर रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में नये क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण फैला है लेकिन भारत में संक्रमण के कुल मामलों में 82 प्रतिशत केवल 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक सीमित हैं. इधर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा है कि कोविड-19 के स्वदेश विकसित दो टीके का मानव पर परीक्षण का प्रथम चरण पूरा हो गया है और यह दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है. कोरोना से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:27 PM. 5 Aug 205:27 PM. 5 Aug

पिछले 24 घंटे में छह लाख से अधिक टेस्ट हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी कि देश में लगातार दूसरे दिन भी छह लाख से अधिक कोविड 19 टेस्ट हुए. देश में अबतक दो करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं.

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

गौतमबुद्ध नगर जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नये मामले

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे के अंदर 60 मरीज ठीक हो चुके हैं . जनपद में मरने वालों का आंकड़ा 43 पर पहुंच गया है.

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मरीज मिले हैं जिसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,790 हो गई. नये मामलों मतें सुरक्षा बल के 13 जवान भी शामिल हैं.

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर देश में 67.19 प्रतिशत

आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर देश में 67.19 प्रतिशत है वहीं दूसरी ओर मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गयी है और अब यह 2.09 प्रतिशत है।

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अस्पताल से छुट्टी

मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में पिछले 11 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधवार को छुट्टी दे दी गई है. वह 25 जुलाई को इस अस्पताल में भर्ती हुए थे.

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

पटनायक ने कोविड-19 योद्धाओं की याद में मौन रखने की अपील की

ओडिशा में कोविड-19 से निपटने की कोशिशों में जुटे हजारों लोगों का मनोबल ऊंचा करने की कवायद के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यवासियों से बुधवार को मौन रखने और संक्रमण से बचने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करने की शपथ लेने की अपील की.

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

भारत में पिछले 24 घंटों में 52,509 नए कोविड 19 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 52,509 नए कोविड 19 मामले और 857 मौतें रिपोर्ट की गई हैं. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 19,08,255 हो गई है, जिसमें 5,86,244 सक्रिय मामले, 12,82,216 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 39,795 मौतें शामिल हैं.

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

देश में अभी 5,86,244 कोरोना के एक्टिव केस

देश में अभी 5,86,244 कोरोना के एक्टिव केस हैं जबकि अब तक 12,82,215 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 52,509 नये केस सामने आये हैं जबकि 857 लोगों की मौत हो गयी है.

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शिवाजीराव पाटिल का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का आज पुणे में निधन हो गया है. 89 साल के शिवाजीराव पिछले दिनों सांस लेने में तकलीफ के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

2:24 PM. 5 Aug 202:24 PM. 5 Aug

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 और लोगों की मौत

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 और लोगों की मौत हो गयी है. यहां अब तक 576 लोग मरे हैं.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

आज से मॉल खुलेंगे

महाराष्ट्र में आज से मॉल खुलेंगे. पुणे में कैब सर्विस को भी मंजूरी दी गयी है.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

बंगाल में लॉकडाउन

बंगाल में आज कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन रहेगा. यहां दुकानें बंद रहेंगी.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

संक्रमितों की संख्या 19 लाख के करीब

देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 19 लाख के करीब पहुंच गई है. वहीं अब तक 38,938 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 12,30,509 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं. बीते 24 घंटे में 51 हजार से अधिक नये केस सामने आए हैं.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

ब्राजील और अमेरिका से आगे निकला भारत

भारत एक दिन में मौत के आंकड़ों के मामले में भी ब्राजील और अमेरिका से आगे निकल गया है.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या एक लाख के पार

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या एक लाख के आंकडे को पार कर गयी. मंगलवार को 2948 नये मामले सामने आये.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 13 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 349 हो गई. वहीं, संक्रमण के 2,464 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 62,031 तक पहुंच गई.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

दिल्ली में कोविड-19 के 674 नये मामले

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 674 नये मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले 1.39 लाख से अधिक हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 12 और मौतें होने से बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,033 हो गई.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

कोविड-19 की वजह से हिमाचल प्रदेश के उना जिले के कई गांवों में कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश के उना जिले के कई गांवों में कोरोना वायरस संक्रमितों का पता लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की वजह से कर्फ्यू लगा दिया गया है.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को पांच और मरीजों की मौत हो गयी जबकि 208 नए मामलों की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,008 हो गयी.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 797 नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 797 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 35,082 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटे में इस घातक वायरस से 12 और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 912 हो गयी है.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

गुजरात में कोविड-19 के 1,020 नए मामले

गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,020 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 65,704 तक पहुंच गये. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीजों की मौत

झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 129 हो गयी. वहीं कोविड-19 के 570 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14070 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग की देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में चार और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गयी जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 129 हो गयी.

8:34 AM. 5 Aug 208:34 AM. 5 Aug

प. बंगाल में कोविड-19 के 2,752 नये मामले सामने आये

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 54 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,785 हो गई.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola