Live Updates

Coronavirus Live Updates : एमपी के सीएम शिवराज ने कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं, कोरोना योद्धाओं को प्रणाम

Updated at : 26 Jul 2020 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates :  एमपी के सीएम शिवराज ने कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं, कोरोना योद्धाओं को प्रणाम

Coronavirus Live Updates : कोरोना वायरस की चपेट में आई दुनिया में महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. भारत में 13.5 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि दुनियाभर में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड दो लाख 84 हजार 196 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव केस मिले हैं. एक दिन में नए मामलों का यह एक नया रिकॉर्ड है. बिहार (bihar corona), झारखंड (jharkhand corona) , बंगाल (west bengal corona) में कोरोना के केस लगातार बढते जा रहे हैं. कोरोना वायरस (covid 19) से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

मैं बिल्कुल ठीक हूं, कोरोना योद्धाओं को प्रणाम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों मैं बिल्कुल ठीक हूं, कोरोना योद्धाओं की टीम बहुत समर्पित है. मैं प्रदेश के सभी कोरोना योद्धाओं को प्रणाम करता हूं, जो अपनी जान जोखिम में डाल कर दूसरों की ज़िंदगी बचाने के काम में लगे हुए हैं.

2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 70 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1,126 हुई

अरुणाचल प्रदेश में नौ सुरक्षा कर्मियों समेत 70 और लोगों में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में ऐसे मामलों की संख्या 1,126 हो गई है.

2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

पाकिस्तान में कोविड-19 के 1,226 नये मामले सामने आए

पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,226 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,73,112 हो गए.

2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

दिल्ली सरकार शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए रोजगार के और अवसर पैदा करेगी

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की खातिर रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू करेगी. दिल्ली सरकार जॉब पोर्टल शुरू करेगी… जो भर्तियां करने वाली कंपनियों और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक साझा मंच के तौर पर काम करेगा.

2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

ओडिशा में कोविड-19 के 1,376 नये मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 1,376 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 25,000 के पार पहुंच चुकी है जबकि 10 और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 140 हो चुकी है.

2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

सिनक्लेयर ने ‘फाउची की साजिश थ्योरी’ वाला शो वापस लिया

सिनक्लेयर ब्रॉडकास्ट ग्रुप ने शनिवार को कहा कि वह अपने ‘‘अमेरिका दिस वीक” के उस संस्करण को वापस ले रहा है जिसमें शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा. एंथनी फाउची और कोरोना वायरस से जुड़ी कथित साजिश की थ्योरी पर चर्चा की गई थी.

2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

बीते 24 घंटों में देश में जिन 705 लोगों की मौत हुई उनमें से 257 की महाराष्ट्र, 89 की तमिलनाडु, 72 की कर्नाटक, 52 की आंध्र प्रदेश, 42 की पश्चिम बंगाल, 39 की उत्तर प्रदेश, 29 की दिल्ली, 22 की गुजरात, 14 की बिहार, 12 की झारखंड, 11 की राजस्थान और 10 लोगों की मौत ओडिशा में हुई. पंजाब और जम्मू कश्मीर में नौ, मध्य प्रदेश में आठ, हरियाणा में सात, केरल में पांच, गोवा में चार, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, उत्तराखंड और नगालैंड में तीन-तीन जबकि असम और लद्दाख में एक-एक मरीज ने इस संक्रामक रोग के कारण जान गंवाई

2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

झारखण्ड में अबतक 7892 पॉजिटिव केस

झारखण्ड में अबतक 7892 पॉजिटिव केस हैं जिसमें 4288 सक्रिय केस हैं और 3521 ठीक हो चुके हैं. अबतक यहां 83 मौतें हुईं हैं.

2:00 PM. 26 Jul 202:00 PM. 26 Jul

देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,85,522

देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,85,522 है जिनमें 4,67,882 सक्रिय मामले, 8,85,577 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 32,063 मौतें शामिल हैं.

10:09 AM. 26 Jul 2010:09 AM. 26 Jul

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,661 नए मामले,  705 मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,661 नए मामले सामने आए हैं जबकि 705 मौत हुईं हैं.

10:09 AM. 26 Jul 2010:09 AM. 26 Jul

उत्तर कोरिया ने कोविड-19 के संदिग्ध मामले को लेकर केसोंग शहर में लगाया लॉकडाउन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरियाई सीमा के पास केसोंग शहर में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ‘‘यह क्रूर वायरस” देश में घुस गया है.

10:09 AM. 26 Jul 2010:09 AM. 26 Jul

25 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,62,91,331 सैंपल का टेस्ट

25 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,62,91,331 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिनमें से 4,42,263 सैंपल का टेस्ट कल किया गया. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने यह जानकारी दी है.

10:09 AM. 26 Jul 2010:09 AM. 26 Jul

दीमापुर में रविवार से दो अगस्त तक लॉकाडाउन

नगालैंड की राजधानी कोहिमा में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू है. दीमापुर में रविवार से दो अगस्त तक लॉकाडाउन लागू किया जाएगा.

10:09 AM. 26 Jul 2010:09 AM. 26 Jul

लोगों का घर पर इलाज हो रहा है

कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संक्रमितों की संख्या में कमी आई है. लोगों का घर पर इलाज हो रहा है.

8:53 AM. 26 Jul 208:53 AM. 26 Jul

युवक ने की आत्महत्या

बिहार की राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली मुरारपुर तथागत नगर में मुहल्ला निवासी 39 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक ने घर में ही पंखा के हुक से झूल कर जान दे दी. कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह तनाव में था.

8:53 AM. 26 Jul 208:53 AM. 26 Jul

गोवा में 146 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए

गोवा में 146 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,686 हो गई है, जिनमें से 1,606 सक्रिय मामले और 3047 रिकवर हैं. मरने वालों की संख्या 33 है.

8:53 AM. 26 Jul 208:53 AM. 26 Jul

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68,212 नए मामले

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68,212 नए मामले सामने आए और 1,067 मौतें हुईं. अमेरिका में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 41,74,437 है और अब तक कोरोना वायरस से 1,46,391 मौतें हुईं हैं.

8:53 AM. 26 Jul 208:53 AM. 26 Jul

नगालैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की मौत

नगालैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और लोगों की मौत हो गई. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण की वजह से पहले व्यक्ति की मौत हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि 50 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,289 हो गई. इन सभी चार लोगों की मौत दीमापुर जिले में हुई है.

8:53 AM. 26 Jul 208:53 AM. 26 Jul

भारत में कोविड-19 के मामले 13 लाख के पार, मृतकों की संख्या 31,358 हुई

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 13 लाख के आंकड़े को पार कर गई. महज दो दिन पहले संक्रमण के मामले 12 लाख के पार हुए थे. इस संक्रामक रोग से अब तक देश में 8,49,431 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

8:53 AM. 26 Jul 208:53 AM. 26 Jul

कम कीमत में कोविड-19 की जांच के लिए आईआईटी खड़गपुर ने विकसित किया उपकरण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 संक्रमण की त्वरित जांच के लिए कम कीमत वाला एक उपकरण विकसित किया है और दावा किया है कि इससे गरीबों को लाभ होगा.

7:41 AM. 26 Jul 207:41 AM. 26 Jul

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 7886

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 और संक्रमितों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गयी है. 259 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7886 पहुंच गया है.

7:41 AM. 26 Jul 207:41 AM. 26 Jul

रांची के रिम्स में न्यायिक हिरासत में लालू यादव की कोरोना वायरस की जांच की गयी

चारा घोटाला मामले में 14 वर्ष कैद की सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए नमूना लिया गया जिसकी रिपोर्ट रविवार तक आने की संभावना है.

7:41 AM. 26 Jul 207:41 AM. 26 Jul

बिहार : कोविड-19 से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजन को ‘विशेष परिवार पेंशन’

बिहार कैबिनेट ने राज्य में ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजन को विशेष परिवार पेंशन देने के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दे दी.

7:41 AM. 26 Jul 207:41 AM. 26 Jul

मेघालय में कोविड-19 के 59 नए मामले, कुल संख्या 646 हुई

मेघालय में कोविड-19 के 59 नए मामले आने के साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में अभी तक 646 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

7:41 AM. 26 Jul 207:41 AM. 26 Jul

बिहार में कोविड-19 के 2,803 नए मामले, मरने वालों की संख्या 232 हुई

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,803 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 11 लोग की मौत हुई है.

7:41 AM. 26 Jul 207:41 AM. 26 Jul

पुलिस अधीक्षक एवं उपाधीक्षक समेत कुल 477 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

झारखण्ड में एक अपर पुलिस अधीक्षक, एक उपाधीक्षक और पांच पुलिस निरीक्षकों समेत अब तक 477 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं.

7:41 AM. 26 Jul 207:41 AM. 26 Jul

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,332 हुई

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 42 लोग की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक कुल 1,332 लोग की मौत हुई है.

7:41 AM. 26 Jul 207:41 AM. 26 Jul

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola