ePaper

Lockdown Updates : फिर लगेगा लॉकडाउन ? कोरोना का बढ़ा कहर, 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा मामले, महाराष्ट्र में 48 की मौत...

Updated at : 28 Feb 2021 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
Lockdown Updates : फिर लगेगा लॉकडाउन ? कोरोना का बढ़ा कहर, 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा मामले, महाराष्ट्र में 48 की मौत...

Mumbai: Health workers conduct screening and take samples for COVID-19 tests of outstation passengers, following a rise in Corona cases, at Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus, in Mumbai, Wednesday, Feb. 17, 2021. (PTI Photo/Mitesh Bhuvad)(PTI02_17_2021_000051A)

Lockdown Again News : भारत में कोरोना के संक्रमण (Coronavirus in India) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. इसी बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि कही फिर लॉकडाउन (Lockdown) तो नहीं लगा दिया जाएगा? corona cases in bihar, up ,jharkhand, delhi, mumbai, mp

विज्ञापन
  • कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली

  • लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 16,000 से अधिक मामले

  • अब तक 1,07,63,451 लोग ठीक हो चुके हैं

भारत में कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in India) एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है जिससे लोग सहमे हुए हैं. इसी बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि कही फिर लॉकडाउन (Lockdown) तो नहीं लगा दिया जाएगा ? इधर देश में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 16,000 से अधिक मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,79,979 हो गयी जबकि अब तक 1,07,63,451 लोग ठीक हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 16,488 मामले आए. संक्रमण से 113 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,56,938 हो गयी है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,59,590 है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.44 प्रतिशत है. संक्रमण से अब तक 1,07,63,451 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 97.14 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है. देश में शुक्रवार को संक्रमण के 16,577 मामले और गुरुवार को 16,738 मामले आए थे.

Also Read: Lockdown Updates : फिर लगेगा लॉकडाउन ?सख्‍ती बरतने के मूड में राज्य, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,488 नए मामले

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 113 और लोगों की मौत हो गयी.

इनमें महाराष्ट्र से 48, पंजाब से 15 और केरल से 14 लोगों की मौत के मामले सामने आए. महाराष्ट्र में अब तक 52,041, तमिलनाडु में 12,488 , कर्नाटक में 12,320 , दिल्ली में 10,906, पश्चिम बंगाल में 10,263, उत्तर प्रदेश में 8,725, आंध्र प्रदेश में 7169 लोगों की मौत हुई है. लक्षद्वीप में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत होने की खबर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है. भारत में कोरोना के संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन