Coronavirus Update: दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ायी चिंता, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड केस सामने आये

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Update: दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ायी चिंता, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड केस सामने आये

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 153 नये मामले सामने आये हैं. दिल्ली में सक्रीय मामलों की संख्या बढ़कर 528 हो गयी है. जबकि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 397 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है.

विज्ञापन

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 149 दिनों में देशभर में कुल 1890 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 153 और महाराष्ट्र में 397 नये मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 153 नये मामले सामने आये हैं. दिल्ली में सक्रीय मामलों की संख्या बढ़कर 528 हो गयी है. जबकि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 397 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है.

देश में कोरोना के कुल 9433 नये मामले

भारत में कोरोना वायरस के 1890 नये मामले सामने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 9433 हो गई है. देश में पिछले साल अक्टूबर में एक दिन में 2208 मामले सामने आए थे. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना से 7 लोगों की मौत दर्ज की गयी है. जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है. इनमें से दो-दो मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में 24 घंटे के दौरान हुई जबकि केरल ने पूर्व के रिकार्ड का मिलान करने के बाद तीन मरीजों की मौत की जानकारी दी.

Also Read: दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर प्रशासन अलर्ट, LNJP अस्पताल में रिजर्व किए गए 450 बेड

दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत

दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है. कोविड-19 के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,04,147) हो गए हैं. मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है. अबतक 4,41,63,883 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola