ePaper

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख पार, बीते 8 दिन में एक लाख मरीज बढ़े, कहां कितने, देखें सूची

Updated at : 21 Jun 2020 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख पार, बीते 8 दिन में एक लाख मरीज बढ़े, कहां कितने, देखें सूची

coronavirus in india, coronavirus update: देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,461 हो गई. इनमें से 306 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 13,254 हो गई. भारत में पिछले चार दिन से हर दिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.

विज्ञापन

coronavirus in india, coronavirus update: देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,461 हो गई. इनमें से 306 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 13,254 हो गई. भारत में पिछले चार दिन से हर दिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.

रविवार को सुबह आठ बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित 2,27,755 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,69,451 लोगों का उपचार चल रहा है. एक अधिकारी ने कहा, करीब 55.48 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

जून में दो लाख से ज्यादा मामले

भारत में कोरोना की रफ्तार अनलॉक के बाद यानी एक जून के बाद से बढ़ गयी है. आलम ये है कि भारत में 10 दिन से लगातार संक्रमण के रोजाना 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. देश में एक जून से 21 जून तक संक्रमण के 2,19,926 मामले बढ़े हैं. संक्रमण के मामलों में जिन पांच राज्यों में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई है, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

एक लाख मामले सिर्फ आठ दिन में

देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था. इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई. फिर रफ्तार में इतनी तेजी आ गई कि 2 जून यानी 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया. इसके अगले दस दिन में यानी 12 जून को संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख हो गई. पिछले एक लाख मामले सिर्फ आठ दिनों में ही सामने आ गए.

राहत की बात

राहत की बात यह है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के बावजूद अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है. अमेरिका में सबसे तेज 79 दिनों में 4 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. भारत में 143 दिन में इतने मरीज सामने आए.

स्त्रोतः स्वास्थ्य मंत्रालय

राज्यराज्यकुल केसठीक हुएमौत
1अंडमान निकोबार47360
2आंध्र प्रदेश84524111101
3अरुणाचल प्रदेश135140
4असम490430399
5बिहार7533552952
6चंडीगढ़4043166
7छत्तीसगढ़2041139411
8दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव68260
9दिल्ली56746312942112
10गोवा7541290
11गुजरात26680186941638
12हरियाणा102235128149
13हिमाचल प्रदेश6564138
14जम्मू-कश्मीर5834333681
15झारखंड1965133511
16कर्नाटक86975391132
17केरल3039156821
18लद्दाख8361171
19मध्य प्रदेश117248860501
20महाराष्ट्र128205641535984
21मणिपुर7772320
22मेघालय44331
23मिजोरम14090
24नगालैंड2011380
25ओडिशा4856353412
26पुदुचेरी2861187
27पंजाब3952267898
28राजस्थान1453611274337
29सिक्किम70250
30तमिलनाडु5684531316704
31तेलंगाना70723506203
32त्रिपुरा11866801
33उत्तराखंड2301145027
34उत्तर प्रदेश165949995507
35पश्चिम बंगाल135317865540
कुल41046122775513254

Posyed By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन