ePaper

Coronavirus in India : पिछले 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा कोरोना केस, सहमे लोग, स्कूल बंद, यहां लगाया गया लॉकडाउन

Updated at : 14 Mar 2021 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in India : पिछले 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा कोरोना केस, सहमे लोग, स्कूल बंद, यहां लगाया गया लॉकडाउन

Vijayawada: Pedestrians walk across a road as security personnel wearing masks stand guard during the nationwide lockdown amid coronavirus pandemic, in Vijayawada, Wednesday, Mar 25, 2020. (PTI Photo)(PTI25-03-2020_000235A)

Coronavirus in India: कोरोना संक्रमण के मामले फिर से डराने लगे हैं. 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नये केस आने के बाद देश के कई इलाकों में लॉकडाउन या नाईट कर्फ्य लगाया गया है. देश में शनिवार को कोरोना के 24,882 नए मामले सामने आए जो एक दिन में इस साल मरीजों की सर्वाधिक संख्या है. school reopen news,Lockdown,night curfew, corona new case, delhi ,mumbai ,bihar ,jharkhand, up ,mp ,bengal

विज्ञापन
  • पंजाब : कोरोना के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्कूल बंद, आठ जिलों में लगा रात का कर्फ्यू

  • पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,882 नए मामले

  • देश के कई इलाकों में लॉकडाउन या नाईट कर्फ्यू लगाया गया

Coronavirus in India: कोरोना संक्रमण के मामले फिर से डराने लगे हैं. 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नये केस आने के बाद देश के कई इलाकों में लॉकडाउन या नाईट कर्फ्यू लगाया गया है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,320 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,59,048 हुई. 161 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,607 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,10,544 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,89,897 है. सबसे ज्यादा केस महाराष्‍ट्र से सामने आ रहे हैं.

भारत में पिछले 84 दिन में रविवार को संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले आए सामने

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 25,320 नए मामले सामने आए, जो पिछले 84 दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है. इससे पहले 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कारण रविवार को 161 लोगों की मौत हो गई, जो पिछले 44 दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है. देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,58,607 लोगों की मौत हो चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि देश में 2,10,544 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल संक्रमितों का 1.85 प्रतिशत है. देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर शनिवार को 96.82 प्रतिशत थी, जो रविवार को गिरकर 96.75 प्रतिशत हो गई.

मृत्युदर 1.40 प्रतिशत

आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,09,89,897 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.40 प्रतिशत बनी हुई है. देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 13 मार्च तक 22,67,03,641 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,64,368 नमूनों की जांच शनिवार को की गई.

लॉकडाउन की आशंका

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र से सामने आ रहे हैं. यही वजह है कि नागपुर में 15 से 21 मार्च तक के लिए सात दिन का लॉकडाउन लगाने का काम किया गया है जबकि पुणे में रात के समय कर्फ्यू लगा है. औरंगाबाद ने भी वीकेंड्स पर लगभग टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है. यदि आपको याद हो तो पिछले महीने अमरावती में लॉकडाउन लगा था. जलगांव में 11 से 15 मार्च तक जनता कर्फ्यू लगा है. इसके अलावा मुंबई, नागपुर, पिंपरी चिंचवाड़, नासिक, औरंगाबाद, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली, अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलधाना में मूवमेंट पर भी बैन लगाने का काम किया गया है.

Also Read: Maharashtra Coronavirus Cases : महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले, यहां लगा लॉकडाउन
भोपाल और इंदौर में नाईट कर्फ्यू

कोरोना वायरस के बढ़ते नये मामलों के मद्देनजर भोपाल एवं इंदौर जिलों में रविवार या सोमवार से नाईट कर्फ्यू लगाया जा सकता है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम को कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण प्रदेश में बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है. कोरोना संक्रमण दर बढ़ती है तो सख्त कदम भी उठाए जाएंगे. भोपाल और इंदौर जिले में रविवार या सोमवार से नाईट कर्फ्यू लगाया जा सकता है.

कोरोना के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्कूल बंद

पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार से चार और जिलों में नाईट कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे जिलों की संख्या आठ- लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर,कपूरथला और होशियारपुर- हो गई है जहां पर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है. राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में ‘अध्ययन अवकाश’ की घोषणा कर दी है. मंत्री ने बताया कि हालांकि, शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और अगर किसी बच्चे को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो वह स्कूल आ सकता है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन