Coronavirus in India Live Updates : दिल्ली में खुला लॉकडाउन! मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ये ऐलान
Coronavirus in India Live Updates / Delhi Lockdown news : केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर मंद पड़ती नजर आ रही है और साथ उम्मीद जतायी कि आगामी दिनों में प्रतिबंधों में अधिक ढील देने के बावजूद भी मामलों में कमी जारी रहेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी कोविड प्रतिबंधों को 30 जून तक के लिए बढ़ा(Lockdown news, home ministry extended restrictions, guideline) दिया है. झारखंड, बिहार, दिल्ली सहित(Jharkhand,bihar,up,delhi,mp covid 19 case) देश के कई राज्यों में कोरोना के केस कम आ रहे हैं. कोरोना और ब्लैक फंगस (black fungus cases) से जुडी ताजा खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
राजस्थान : एंटीजन टेस्ट में 3.27 प्रतिशत ही संक्रमित पाए गए
राजस्थान में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और उपचार के प्रयासों के तहत 17 मई से शुरू किए गए एंटीजन टेस्ट के तहत अब तक 22,253 लोगों की जांच की गई, जिनमें 728 व्यक्ति संक्रमित पाए गए जो कुल जांच का 3.27 प्रतिशत है.
दिल्ली में खुला लॉकडाउन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है. हम हफ़्ते दर हफ़्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे.
कोरोना संकट को लेकर सलाह दी, तो मोदी सरकार ने हमारा मजाक बनाया
शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना के मुद्दे को लेकर मीडिया को संबोधित किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार को अभी तक कोरोना समझ नहीं आया है. कोरोना संकट को लेकर हमने एक के एक बाद सरकार को सलाह दी, लेकिन सरकार ने हमारा मजाक बनाया है. प्रधानमंत्री ने समय से पहले यह घोषित कर दिया कि कोरोना को हरा दिया गया है. सच्चाई यह है कि सरकार और प्रधानमंत्री को कोरोना समझ नहीं आया है और आज तक समझ नहीं आया है.
बजाज हेल्थकेयर ने कोरोना रोगियों में ब्लैक फंगस की दवा पेश की
बजाज हेल्थकेयर ने शुक्रवार को कोरोना रोगियों में म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज में उपयोगी दवा पॉसाकोनाजोल की पेशकश की है.
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 444 नए मामले
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 444 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 25,820 हो गई.
भारत में इस महीने दूसरी बार 24 घंटे में दो लाख से कम 1,86,364 नए मामले
भारत में इस महीने दूसरी बार 24 घंटे में दो लाख से कम 1,86,364 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,75,55,457 हो गई. देश में 44 दिन बाद कोरोना संक्रमण के इतने कम नए मामले सामने आए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए