Coronavirus in India: एक दिन में 13,615 कोरोना के नये मामले, डरा रही है एक्टिव मरीजों की संख्या

Coronavirus in India: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,615 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, कोरोना वायरस से संक्रमित 20 लोगों की मौत हो गई है. बीते कई दिनों की अपेक्षा मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में कमी आयी है. लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या अभी भी डरा रही है.
Coronavirus in India: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,615 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, कोरोना वायरस से संक्रमित 20 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 13,265 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं. देश में अभी कोरोना के 1,31,043 सक्रिय मामले हैं. मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार की तुलना में कम हैं. लेकिन अभी भी आंकड़े 10 हजार के पार हैं, जो चिंता बढ़ा रही है.
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,615 नए मामले सामने आए और 13,265 ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमितों में से 20 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले 1,31,043#COVID19 pic.twitter.com/34jpoZz8jy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
डरा रहे हैं आंकड़े: बीते दिन सोमवार को देश में कोरोना के वायरस संक्रमण के 16,678 नए मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ो के मुताबिक, कोविड संक्रमण से 26 लोगों की मौत हो गई थी. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,30,713 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 फीसदी है. आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 5.99 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.18 फीसदी है. देश में अभी तक कुल 4,29,83,162 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है.
जारी है टीकाकरण अभियान: वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 198.88 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे.
पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 26 मामले सामने आए, जिनमें से केरल में 18, पश्चिम बंगाल में चार, दिल्ली में दो और आंध्र प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




