भारत में फिर से तबाही मचायेगा कोरोना? स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी से की यात्रा स्थगित करने की अपील

Updated:
विज्ञापन
भारत में फिर से तबाही मचायेगा कोरोना? स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी से की यात्रा स्थगित करने की अपील

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोरोना दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए.

विज्ञापन

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, अमेरिका जैसे देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इसको लेकर लोगों को सतर्क भी किया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत जोड़ा यात्रा स्थगित करने की अपील कर दी है.

मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को दी नसीहत, अशोक गहलोत को लिखी चिट्ठी

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोरोना दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए.

स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी से यात्रा स्थगित करने की अपील की

केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील कर दी है. साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को नसीहत दी है कि यात्रा में वैसे लोगों को ही एंट्री दी जानी चाहिए, जिसने कोरोना वायरस का टीका ले लिया है. साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे लिखा, अगर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराना संभव नहीं हो, तो public health emergency की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और देश को कोरोना की एक और लहर से बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित कर देना चाहिए.

Also Read: हरियाणा के नूंह से राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले – कांग्रेस-भाजपा, सपा के नेता और जनता के बीच बन गई है खाई

चीन में तबाही मचा रहा कोरोना

गौरतलब है कि चीन में कोरोना के नये स्वरूप ने भारी तबाही मचा दी है. वहां संक्रतिमों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चीन की करीब 60 प्रतिशत जनता कोरोना से संक्रमित हो गयी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola