Coronavirus ने बदला डेटिंग का मिजाज, अब ऐसे हो रही है जोड़ों की तलाश
Coronavirus Lockdown : अब से कुछ दिनों पहले तक सही साथी ढूंढने के लिए लोग डेट पर जाया करते थे और कॉफी या घूमने-फिरने के बहाने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करते थे. इतना ही नहीं मुलाकात नाकाफी लगने पर दोबारा मिलने का वादा करते थे, लेकिन कोविड-19 ने डेटिंग की इस परंपरा के नियम बदल दिए हैं, अब सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है और अब इसमें सिर्फ बातों की जगह रह गई है.
नयी दिल्ली : अब से कुछ दिनों पहले तक सही साथी ढूंढने के लिए लोग डेट पर जाया करते थे और कॉफी या घूमने-फिरने के बहाने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करते थे. इतना ही नहीं मुलाकात नाकाफी लगने पर दोबारा मिलने का वादा करते थे, लेकिन कोविड-19 ने डेटिंग की इस परंपरा के नियम बदल दिए हैं, अब सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है और अब इसमें सिर्फ बातों की जगह रह गई है.
Also Read: एक महीने से ऑस्ट्रेलिया में फंसी ये एक्ट्रेस, कहा- गुजारा करना मुश्किल
इतने लंबे लॉकडाउन ने रोमांस के पुराने तरीके की ओर मुड़ने पर मजबूर कर दिया है और संभवत: एक ऐसे समय की ओर जब नेट कनेक्टिविटी के नाम पर कुछ नहीं था. दिल्ली की संचार विशेषज्ञ 25 वर्षीय अवंतिका सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, असल में मैं मानती हूं कि यह अच्छी चीज है…क्योंकि आप ज्यादा वक्त चैट करने में बिताते हैं फिर धीरे-धीरे फोन करने लगते हैं और अगर आपको कोई अच्छा लगता है तो वीडियो कॉल भी कर लेते हैं.
सिंह ने कहा, लॉकडाउन से पहले, लोग बस दो या तीन दिन चैट करते थे और फिर मुलाकात करते थे या कम से कम मुलाकात का आग्रह तो आ ही जाता था, लेकिन अब कोई और विकल्प नहीं हैं और यह अच्छा है. सिंह ने कहा कि अभूतपूर्व बंद की स्थिति प्रेम तलाशने का अवसर लेकर आई है. कई युवा, सिंह की इस बात से सहमत दिखते हैं. अप्रैल की शुरुआत में, ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट ने मार्च शुरू होने के बाद प्रेम तलाशने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने वाले शीर्ष देशों की सूची जारी की. इसमें देखा गया कि ऑनलाइन डेटिंग के मामले में अमेरिका सबसे सक्रिय देश था.
Also Read: रांची से मिले 6 नये कोरोना पॉजिटिव मामले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या हुई 73
दूसरे नंबर पर भारत और तीसरे एवं चौथे नंबर पर क्रमश: आयरलैंड और ब्रिटेन थे. पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन क्षेत्र में टिंडर, ओकेक्यूपिड, बंबल और हिंज जैसे डेटिंग ऐप की बाढ़ आ गई है. कई डेटिंग वेबसाइटों ने लॉकडाउन के दौरान लोगों के एक-दूसरे से बात करने के तरीके में आये फर्क को देखना शुरू कर दिया है.
विशेषज्ञों का कहना है कि रेस्तरां, बार, जिम, दफ्तर और मनोरंजन स्थलों के अस्थायी रूप से बंद होने के बाद लोग पहले से कहीं ज्यादा मानवीय जुड़ाव की तलाश में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










