एक महीने से ऑस्ट्रेलिया में फंसी ये एक्ट्रेस, कहा- गुजारा करना मुश्किल

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Apr 2020 2:53 PM

विज्ञापन

Chandni Bhagwanani- हर जगह लॉकडाउन लगा हुआ है. इसके कारण लोग जहां थे वहीं फंसे हुए है. अब खबर आ रही है कि छोटे पर्दे की अभिनेत्री चांदनी भगवनानी ऑस्ट्रेलिया में फंसी हुई हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया परेशान है. हर जगह लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है. इसके कारण लोग जहां थे वहीं फंसे हुए है. अब खबर आ रही है कि छोटे पर्दे की अभिनेत्री चांदनी भगवनानी (Chandni Bhagwanani) ऑस्ट्रेलिया में फंसी हुई हैं.

Also Read: मोदी सरकार पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस Soundarya Sharma, कोरोना के कारण अमेरिका में हैं फंसी

टीवी शो ‘संजीवनी 2’ में नजर आईं ऐक्ट्रेस चांदनी भागवनानी लॉकडाउन के कारण ऑस्ट्रेलिया में फंसी हुई हैं. चांदनी किसी प्रफेशनल प्रॉजेक्ट के सिलसिले में लॉकडाउन से पहले ऑस्ट्रेलिया गई थीं, लेकिन बाद में वहीं फंस गईं. चांदनी भागवनानी ने हाल ही में स्पॉटबॉय से बातचीत में बताया कि वह वहां लॉकडाउन में कैसे रह रही हैं.

बातचीत में चांदनी ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में एक महीने से फंसी हुई हैं. किसी काम के सिलसिले में वह वहां गई थीं. काम पूरा होने पर वह लौटने ही वाली थीं कि तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वह ऑस्ट्रेलिया में ही फंसी रह गईं. चांदनी ने आगे बताया कि वह वहां अकेले ही रह रही हैं. पहले वह होटेल में रह रही थीं, लेकिन जब भारत में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ाया गया तो उन्होंने मेलबर्न में दो अन्य भारतीय लड़कियों के साथ एक अपार्टमेंट किराए पर ले लिया.

चांदनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया काफी महंगी जगह है, इसलिए वो अपनी सेविंग का इस्तेमाल कर गुजारा कर रही है. वहीं, एक्ट्रेस ने बताया कि इस समय वो अपने माता-पिता को काफी याद कर रही हैं. उनके अनुसार इस मुश्किल समय में अपने घर और देश से दूर रहना किसी चुनौती से कम नहीं हैं.

Also Read: Corona के कारण अमेरिका में फंसी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बचने के लिए टी-शर्ट को बदला मास्क में… VIDEO

इससे पहले इन दिनों अभिनेत्री कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं. कुछ दिनों पहले सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मास्क बनाते हुए नजर आ रही थी. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया मास्क की कमी का सामना कर रही है. मैं अभी खरीदने में सक्षम नहीं हूं. इसलिए, खुद के लिए मास्क बनाने का विचार मेरे दिमाग में आया और कुछ प्रयासों के बाद, मैं बनाने में सफल रही.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola