मोदी सरकार पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस Soundarya Sharma, कोरोना के कारण अमेरिका में हैं फंसी

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Soundarya Sharma ने अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण फंसे 400 से अधिक भारतीयों के साथ स्वदेश वापसी के लिए भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है.

विज्ञापन

अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा इस वक्त अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में फंसी हुई हैं. किसी भी तरह से वह अपने घर हिंदुस्तान आने के लिए परेशान हैं. इसके लिए उन्होंने इंडियन एंबेसी और मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स से मदद मांगी है. लेकिन अभी तक उन्हें कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जिसकी वजह से मोदी सरकार पर उनका गुस्सा फूट पड़ा है.

Also Read: Corona के कारण अमेरिका में फंसी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बचने के लिए टी-शर्ट को बदला मास्क में… VIDEO

सौंदर्या शर्मा ने वहां फंसे 400 से अधिक भारतीयों के साथ स्वदेश वापसी के लिए भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है. इन भारतीयों में छात्र भी शामिल हैं. सौंदर्या ने कहा, ‘ये सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय हैं, लेकिन मेरी सहानुभूति सती भारतीय छात्रों के साथ ही उन सैकड़ों छात्रों के साथ है, जो बिना किसी उचित आवास और संसाधनों के यहां फंसे पड़े हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को हमें निकालने में सहायता के लिए लिखती रही हूं, लेकिन न तो कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और न ही उन भारतीयों को कोई सहायता दी गई है, जो यहां अपना गुजारा करने में असमर्थ हैं.’ अभिनेत्री ने वहां से निकालकर भारत लाए जाने की उम्मीद जताई है.

सौंदर्या ने कहा, ‘मैं भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से उन सभी छात्रों और साथी भारतीयों के लिए प्रोत्साहन पैकेज के लिए अनुरोध करूंगी जो यहां फंसे हुए हैं.’

इससे पहले Koimoi से खास बातचीत में उन्‍होंने बताया था कि वह 3-4 बार फ्लाइट की टिकट बुक कराने की कोशिश कर चुकी है लेकिन हर बार यह रद्द हो गया. अभिनेत्री लॉस एंजिलिस मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग और Lee Strasberg से शॉर्ट थियेटर कोर्स के लिए गई थीं.

सौंदर्या ने बताया था, ‘मैं एक असाइनमेंट के लिए यहां आई थी. मैंने ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर ग्रुप में अपने अभिनय का प्रशिक्षण लिया और मैं इसे समय पर समाप्त करने में सफल भी रही. इसके बाद मैं न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक अभिनय पाठ्यक्रम कर रही थी इस दौरान महामारी कोरोना की घोषणा कर दी गई. सब कुछ बंद हो गया.’

उन्होंने आगे कहा, “मैंने वापस आने की कोशिश की क्योंकि मेरा जो काम था वो भी हो नहीं पाया. शूट नहीं हो पाया और इसे रद्द कर दिया गया और अभी तो पूरा हॉलीवुड भी बंद है. फिर मैंने 3-4 बार अपने टिकट बुक करने की कोशिश की … यह हर बार रद्द हो गया क्योंकि हवाई अड्डे बंद हैं, सीमाएं सील हैं … इसलिए हां, मैं एक तरह से अटक गई हूं. अटक गई इसलिए क्योंकि मैं अपने देश वापस जाना चाहती हूं, मैं घर वापस जाना चाहती हूं. मुझे लगता है कि मेरे आसपास कोई नहीं है.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola