Coronavirus : भारत में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्‍या 30 हुई, यहां देखें हर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आने के साथ देश में अब तक इससे प्रभावित लोगों की संख्या 30 हो गयी है. इधर कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने अपने विभागों, स्वायत्त निकायों को उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आने के साथ देश में अब तक इससे प्रभावित लोगों की संख्या 30 हो गयी है. इधर कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने अपने विभागों, स्वायत्त निकायों को उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था को स्थगित करने को कहा है.

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मरीज अधेड़ उम्र का है और हाल में वह ईरान गया था. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को राज्यों से जिला, प्रखंड और ग्राम स्तरों पर त्वरित कार्रवाई टीम बनाने को कहा है.

देश में अब तक कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 30 हो गयी है. इसमें इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं. कुल आंकड़ों में पिछले महीने केरल में शुरुआत में आए तीन मामले भी शामिल हैं, जिन्हें ठीक होने के बाद पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

कोरोना वायरस अपडेट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के बारे में गुरुवार को संसद में बताया कि अब तक भारत में इसके संक्रमण के 29 मामलों की पुष्टि हुयी है तथा सरकार कोरोना प्रभावित ईरान में मौजूद भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए ईरान सरकार के संपर्क में है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय चिकित्सा दल आज ही ईरान पहुंच जाएगा और अधिकारी कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर वहां फंसे भारतीयों की वापसी के लिए ईरान के अपने समकक्षों के साथ साजोसामान पर काम कर रहे हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा संसद के दोनों सदनों में दिए गए वक्तव्य को लेकर बृहस्पतिवार को कटाक्ष किया और कहा कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए कार्य योजना बनाकर उसे सार्वजनिक करे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि राज्य के लोगों को कोरोना वायरस की स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है और लोग सतर्क रहें क्योंकि अगले आठ दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं.

सिक्किम सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर अब तक राज्य में आने वाले 4.06 लाख से अधिक यात्रियों की जांच की जा चुकी है लेकिन संक्रमण का कोई भी मामला सामना नहीं आया है.

कर्नाटक सरकार ने शहर की कंपनियों को सलाह दी है कि वे उन कर्मचारियों को घर से ही काम करने की अनुमति दे जिनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हों. कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इटली के 14 नागरिकों को आईटीबीपी के एक अलगाव केंद्र से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चीन में कोरोना वायरस से 31 और लोगों की मौत हो गई हैं. इसके बाद मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है.

कैलिफोर्निया तट पर एक क्रूज जहाज पर यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद हजारों लोग जहाज पर फंस गए हैं.

कोरोना वायरस प्रकोप के चलते चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की जापान की प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा टाल दी गई है. जापान सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के डर से स्कूलों को बंद किए जाने से वैश्विक स्तर पर करीब 30 करोड़ छात्रों को कई हफ्ते से घरों में ही रहना पड़ रहा है. इससे इनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

मॉरीटानिया में कोरोना वायरस पृथक केंद्र से इटली के सैलानियों के एक समूह ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया और वापस उनके देश भेज दिया गया.

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 145 नये मामले सामने आने के बाद इसके कुल मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को 5,766 हो गई.

सिंगापुर में तुर्की के एक यात्री के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद इसे फैलने से रोकने के लिए चांगी हवाई अड्डे पर बुधवार को एहतियाती उपायों को तेज कर दिया गया.

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. कांग्रेस में सांसद तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग से लड़ने के लिए आठ अरब डॉलर से अधिक की निधि देने पर राजी हो गए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola