ePaper

गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं होंगे ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन, कोरोना के नये स्‍ट्रेन की वजह से रद्द किया भारत दौरा

Updated at : 05 Jan 2021 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं होंगे ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन, कोरोना के नये स्‍ट्रेन की वजह से रद्द किया भारत दौरा

Corona new strain, British PM, Boris Johnson, India tour canceled, Republic Day ब्रिटेन में कोरोना के नये स्‍ट्रेन को कहर जारी है. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने देश में कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के मद्देनजर भारत का दौरा रद्द कर दिया है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर अपना दौरा रद्द करने के लिए खेद प्रकट किया.

विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना के नये स्‍ट्रेन को कहर जारी है. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने देश में कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के मद्देनजर भारत का दौरा रद्द कर दिया है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर अपना दौरा रद्द करने के लिए खेद प्रकट किया.

मालूम हो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार ने आमंत्रित किया था. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निमंत्रण को जॉनसन ने दिसंबर महीने में स्वीकार कर लिया था. उनके कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई थी.

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्‍ट्रेन तेजी से फैल रहा है. नये कोरोना को रोकने के लिए ब्रिटेन ने सख्त लॉकडाउन लागू किया है. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि संक्रमण जितनी तेजी से फैल रहा है वह बहुत दुखी करने वाला और चिंताजनक है और फिलहाल देश के अस्पतालों पर महामारी का सबसे ज्यादा दबाव है.


Also Read: Bird Flu in India: कोरोना के नये स्ट्रेन के बीच बर्ड फ्लू की चपेट में देश के कई राज्य, हिमाचल में 1800 पक्षियों के मौत से मचा हड़कंप

महामारी की नयी लहर से निपटने के लिए सभी स्कूलों और व्यवसायों को बंद करने संबंधी स्कॉटलैंड का नया कानून मंगलवार से प्रभावी हुआ जबकि ब्रिटेन का कानून बुधवार सुबह से प्रभावी होगा. इसबीच, जॉनसन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घर से काम करने के नियमों का कड़ाई से पालन करें. नये कानून के फरवरी मध्य तक प्रभावी रहने की संभावना है. टीकाकरण और संक्रमण की दर के आधार पर इसकी समीक्षा की जाएगी.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ इंग्लैंड में कोविड-19 के मरीजों में पिछले एक सप्ताह में करीब एक तिहाई वृद्धि हुई है और उनकी संख्या करीब 27,000 हो गई है. यह संख्या अप्रैल में महामारी जब चरम पर थी उसके मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा है. 29 दिसंबर को ब्रिटेन में 80,000 हजार से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. पिछले सप्ताह संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola