ePaper

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- राहुल को पत्र लिखने के 23 दिन बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल लागू क्यों नहीं

Updated at : 13 Jan 2023 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- राहुल को पत्र लिखने के 23 दिन बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल लागू क्यों नहीं

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा- मैं पूछना चाहता हूं कि 20 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री ने धमकी भरा खत लिखा था. उस खत के बहाने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने की कोशिश की गई थी. 23 दिन हो गए, लेकिन कोई प्रोटोकॉल लागू क्यों नहीं किया गया?

विज्ञापन

Congress on Corona Protocols: कांग्रेस ने सरकार पर कोविड का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और यह सवाल किया कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा राहुल गांधी को पत्र लिखे 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोरोना को लेकर कोई प्रोटोकॉल लागू क्यों नहीं किया गया.

जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा- मैं पूछना चाहता हूं कि 20 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री ने धमकी भरा खत लिखा था. उस खत के बहाने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने की कोशिश की गई थी. 23 दिन हो गए, लेकिन कोई प्रोटोकॉल लागू क्यों नहीं किया गया? उन्होंने दावा किया- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना मास्क लगाए जगह-जगह घूम रहे हैं, रैलियां संबोधित कर रहे हैं. 20 तारीख का पत्र एक राजनीतिक कदम था. क्योंकि, वह राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से बौखला गई थी.

जयराम रमेश ने किया ट्वीट

बाद में रमेश ने ट्वीट किया- ये क्या मनसुख मांडविया? भारत जोड़ो यात्रा को भटकाने के लिए भाजपा सांसदों के पत्रों के आधार पर 20 दिसंबर को राहुल गांधी को लिखने के बाद आपने ओमीक्रॉन सब वैरिएंट बीएफ.7 से निपटने के लिए कोई प्रोटोकॉल जारी नहीं किया! मोदी सरकार कुछ गंभीर कार्य करने की बजाय कोविड का राजनीतिकरण कर रही है. उल्लेखनीय है कि भाजपा के तीन सांसदों द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिंता जताए जाने का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा था कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें.

जयराम रमेश ने लगाया आरोप

कांग्रेस नेता रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाना सिर्फ दिखावा और ध्यान भटकाने की तरकीब है क्योंकि यह सरकार गंगा को स्वच्छ बनाने में विफल रही है. उन्होंने कहा- गंगा को पहले निर्मल गंगा बनाइए, अविरल गंगा बनाइए, बाद में उस पर क्रूज चलाइए. ये सब ध्यान भटकाने की तरकीब है. गंगा की सफाई तो नहीं हुई है, गंगा में अविरलता तो है नहीं और गंगा की अविरलता नहीं होने के कारण उत्तराखंड में कई खतरे खड़े हुए हैं। उस पर तो कोई बोलते नहीं हैं. अभी क्रूज को लेकर चले हैं. ये सब दिखावा है.

एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से रवाना किया. जहाज ‘एमवी गंगा विलास’ अपने पहले सफर पर रवाना हो गया. यह 51 दिनों के अपने सफर में लगभग 3,200 किलोमीटर की यात्रा करेगा. इस दौरान यह भारत और बांग्लादेश में 27 नदी प्रणालियों को पार करते हुए बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola