'एक ही प्रोडक्ट लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस का हो रहा बेड़ा गर्क', PM Modi ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi replies to the 'Motion of Thanks' on the President's address in Lok Sabha during the Budget session of Parliament, in New Delhi, Monday, Feb. 5, 2024. (PTI Photo)(PTI02_05_2024_000313A) *** Local Caption ***
सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने विपक्ष की हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर भी तंस कस दिया.
सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज विपक्ष की जो हालत है उसके लिए सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में कहा कि कांग्रेस विपक्षी दल के रूप में अपना दायित्व निभाने में पूरी तरह विफल रही है. साथ ही किसी दूसरे विपक्षी दलों को उभरने का मौका भी नहीं दिया. पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प लिया है, उसकी सराहना करता हूं, उनके भाषण से यह संकल्प पक्का हो गया है कि उन्हें लंबे समय तक वहीं रहना है.
इशारों-इशारों में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला बड़ा हमला
सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर बड़ा हमला कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे एक सदन से दूसरे सदन में चले गए, गुलाम नबी आजाद पार्टी से ही शिफ्ट हो गये. पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक ही प्रोडक्ट लॉन्च करने के प्रयास में कांग्रेस की दुकान को ताला लगने की नौबत आ गई है.’ पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस इस तरह से कैंसल कल्चर में फंस गई है कि वह देश की सफलताओं को ही कैंसिल कर रही है.
#WATCH | PM Modi attacks Congress, Rahul Gandhi, says, "Ek hi product baar-baar launch karne ke chakkar mein, Congress ki dukaan tala lagne ki naubat aa gayi hai…" pic.twitter.com/uGtG3kALQO
— ANI (@ANI) February 5, 2024
कांग्रेस ने खुद को शासक और जनता को समझा छोटा- पीएम मोदी
सदन में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता है कि उसने कभी देश की क्षमता पर भरोसा नहीं किया. उसने खुद को शासक और जनता को कोई छोटा, कोई छोटा समझा. पीएम मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का एक बयान पढ़कर कहा कि इसका मतलब है कि नेहरू जी सोचते थे कि भारतीय आलसी और कम बुद्धिमान हैं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक बयान भी पढ़ते हुए कहा कि आज कांग्रेस के लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि इंदिरा जी देश की जनता का सही आकलन नहीं कर पाईं लेकिन कांग्रेस का बिल्कुल सही आकलन किया.
#WATCH | PM Narendra Modi says, "Congress' mindset is that it has never trusted the capability of the country. It considered itself rulers and the public as someone lesser, someone smaller…"
He reads out a statement of the then PM Jawaharlal Nehru, "…It means that Nehru ji… pic.twitter.com/69D6kTgmLO
— ANI (@ANI) February 5, 2024
अबकी बार 400 पार- पीएम मोदी
सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अब ज्यादा दूर नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव में अब केवल 100 से 125 दिन बचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं संख्याओं पर नहीं जाता, लेकिन मैं देश का मूड देख सकता हूं. एनडीए 400 के पार और बीजेपी को निश्चित रूप से 370 सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसले लेने वाला होगा.
#WATCH | PM Narendra Modi says, "The third term of our government is not very far now. Only 100-125 days remain to go…I don't go into numbers but I can see the mood of the country. It will make the NDA cross 400 and BJP will definitely get 370 seats…The third term will be… pic.twitter.com/qSuMk8uRXz
— ANI (@ANI) February 5, 2024
Also Read: ‘ये लोकतंत्र की हत्या है…’, चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर बिफरे CJI, दिया यह निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










