नगालैंड कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मेघालय में एनपीपी-यूडीपी को नोटिस

Updated at : 04 Feb 2023 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
नगालैंड कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मेघालय में एनपीपी-यूडीपी को नोटिस

नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी को दिमापुर-1 से उम्मीदवार बनाया गया है. उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी.

विज्ञापन

नई दिल्ली : कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी को दिमापुर-1 से उम्मीदवार बनाया गया है. उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई थी. दिमापुर-2 से एस अमेंटो चिस्ती, दिमापुर-3 से वी लासुह और टेनिंग से रोजी थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है. नगालैंड की सभी 60 सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी.

नगालैंड पीसीसी अध्यक्ष को दिमापुर-1 से टिकट

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी को दिमापुर-1 से उम्मीदवार बनाया गया है. उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई थी. दिमापुर-2 से एस अमेंटो चिस्ती, दिमापुर-3 से वी लासुह और टेनिंग से रोजी थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है. नगालैंड की सभी 60 सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी.

मेघालय में एनपीपी, यूडीपी को कारण बताओ नोटिस जारी

उधर, निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने शनिवार को बताया कि निर्वाचन आयोग ने एनपीपी और यूडीपी को इसलिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकि पश्चिम शिलांग निर्वाचन क्षेत्र में उनके उम्मीदवारों ने आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन कर मतदाताओं को ‘प्रेशर कुकर’ और ‘बाउल सेट’ वितरित किए. मेघालय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी.

Also Read: RJD नगालैंड विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, प्रचार करने जाएंगे तेजस्वी
निर्वाचन आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी खारकोंगोर ने कहा कि इन राजनीतिक दलों (एनपीपी और यूडीपी) के उम्मीदवारों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की खबरों के बाद हमने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है. दोनों दलों के महासचिव को पश्चिम शिलांग विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. एनपीपी के उम्मीदवार मोहिंद्रो रैपसांग और यूडीपी के उम्मीदवार पॉल लिंगदोह ने आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करते हुए मतदाताओं को मुफ्त उपहार (प्रेशर कुकर और बाउल सेट) बांटे थे. रैपसांग, विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक, हाल में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के सत्तारूढ़ एनपीपी में चले गए थे.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola