Aaj ka Mausam : ठंड का कहर जारी, नए साल की शुरुआत होगी कोहरे से, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Dec 2025 6:43 AM

विज्ञापन

नये साल में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जानें किस राज्य में कब छाएगा कोहरा.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी तक कोहरा परेशान कर सकता है. वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के आसार हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक, जम्मू डिवीजन में 30 दिसंबर तक कोहरा रह सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर तक जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा व ओडिशा में 1 जनवरी तक कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति

विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की बहुत ज्यादा संभावना है. इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा.

इन राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना

28 से 30 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की बहुत ज्यादा संभावना है. इस दौरान तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का असर काफी बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें : IMD Alert: 28, 29, 30, 31 और 1 जनवरी को शीतलहर और छाया रहेगा घना कोहरा, कोल्ड डे का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की बहुत ज्यादा संभावना है. इसी अवधि में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ यातायात और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यहां तेज हवाएं चलने की संभावना

IMD के अनुसार, 27 से 31 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम

विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. वहीं, अगले 3 से 4 दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola