Cold Wave Alert : अगले सप्ताह कम होगी या बढ़ेगी शीतलहर? आया मौसम का अपडेट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Nov 2025 1:45 PM

विज्ञापन

उत्तर भारत में शीत लहर (Photo: AI)

Cold Wave Alert : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे पहुंच गया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई स्थानों पर तापमान 6°C से भी कम दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी इतनी ही कड़ाके की ठंड देखी गई. जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

Cold Wave Alert : मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. शीतलहर का असर आसपास के राज्यों में भी नजर आ रहा है. कई जगह तापमान बहुत नीचे दर्ज हुआ है. सबसे ज्यादा ठंड मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोग महसूस कर रहे हैं, जहां शीतलहर तेज होता जा रहा है. इसके बाद धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है.

कब कम होगी शीतलहर? जानें

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से चलने वाली बर्फीली हवा अब मैदानों को भी तेजी से ठंडा कर रही हैं. ये हवा विंध्याचल पर्वतमाला को पार कर मध्य प्रदेश के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच रहीं हैं. अगले सप्ताह मौसम में बदलाव के संकेत की बात कही जा रही है. बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में दो नये सिस्टम बनने की संभावना है. इनके कारण समुद्र से गर्म और नमी वाली हवा ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी महाराष्ट्र तक पहुंचेंगी. इससे तापमान थोड़ा बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ व पूर्वी मध्य प्रदेश में चली आ रही शीतलहर धीरे-धीरे कम होने लगेगी. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड का असर जारी रहेगा, लेकिन इसकी तीव्रता पहले की तुलना में कम हो जाएगी.

पूर्वोत्तर भारत में हल्का से मध्यम कोहरा आएगा नजर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों तक मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में शीतलहर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद ठंड थोड़ी कम हो सकती है. अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी क्षेत्रों और दक्षिणी प्रायद्वीप के मैदानी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. 17 नवंबर को मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर कड़ाके की ठंड से लेकर गंभीर शीतलहर रह सकती है, जबकि 18–19 नवंबर को इसका असर कम हिस्सों में दिखेगा.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : जानें कहां होगी बारिश और कहां चलेगी शीतलहर, आ गया IMD का अलर्ट

17–18 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान, मध्यम महाराष्ट्र और विदर्भ में, 17–19 नवंबर को पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में, जबकि 17 नवंबर को झारखंड में शीतलहर की संभावना है. सप्ताह भर पूर्वोत्तर भारत में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola