Aaj ka Mausam : जानें कहां होगी बारिश और कहां चलेगी शीतलहर, आ गया IMD का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Nov 2025 7:10 AM

विज्ञापन

कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका तट के पास लो प्रेशर एरिया बना है. इसके असर से कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में कई जगहों पर मौसम बदलने की संभावना है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका तट के पास लो प्रेशर बना है. इसके असर से तमिलनाडु में 16 और 17 नवंबर को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 17 नवंबर को बारिश बढ़ने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

मध्य प्रदेश के अलावा यहां चलेगी शीतलहर

विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 16 से 17 नवंबर तक शीतलहर चल सकती है. उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में 16 नवंबर को ठंड बढ़ने की संभावना है. वहीं, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी 17 नवंबर तक शीतलहर का असर महसूस किया जा सकता है.

राजस्थान के इन इलाकों में चलेगी शीतलहर

राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है. पूर्वी क्षेत्रों में शीतलहर चली. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान में कुछ जगह शीतलहर रही, जबकि पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहा. अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. रविवार को सीकर और टोंक में भी शीतलहर चल सकती है.

हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है बंगाल के कई जिलों में

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2–3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. विभाग ने बताया कि रविवार से बुधवार के बीच सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है.

यह भी पढ़ें : Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में कोहरे का असर बढ़ा, पटना-गया-बक्सर में कड़ाके की ठंड, हवा भी हुई जहरीली AQI 299

झारखंड के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

आईएमडी ने रांची समेत झारखंड के 11 जिलों के लिए 17 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, रांची और हजारीबाग में येलो अलर्ट है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री गिरकर लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बिहार में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले एक हफ्ते तक ठंड बढ़ सकती है. दिन का तापमान 26–30°C और रात का तापमान 10–16°C तक रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है. दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार, जैसे गया, नवादा के अलावा रोहतास और औरंगाबाद में रात का तापमान 11–14°C के बीच रह सकता है. उत्तर बिहार और कोसी-सीमांचल में न्यूनतम तापमान 14–16°C तक पहुंच सकता है. दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा की गति और रात की ठंड महसूस होगी. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola