'भारत में घुसी चीनी सेना, जमीन पर किया कब्जा', पैंगोंग पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है. लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने चीन को लेकर एक और बड़ा बयान दे दिया है. लद्दाख दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चीनी सेना भारत के अंदर घुस गयी और जमीन पर कब्जा कर लिया है.
चीन को लेकर पीएम मोदी ने दी गलत जानकारी : राहुल गांधी
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है. लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है, लेकिन PM मोदी ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन ये सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं. राहुल गांधी ने बताया, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें लद्दाख आना था, लेकिन कुछ कारणों से दौरा नहीं कर पाये थे, इसलिए इस बार वो यहां आये हैं और पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं.
लद्दाख के लोग खुश नहीं : राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं, वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है, वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं और बेरोजगारी की समस्या है…लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए.
चीन के साथ बातचीत चल रही है, राहुल गांधी को ऐसे बयान से बचना चाहिए : संजय कुलकर्णी
राहुल गांधी के बयान पर रक्षा विशेषज्ञ संजय कुलकर्णी ने कहा, चीन के साथ भारत की वार्ता चल रही है. तो ऐसे बयान देना गलत होगा और जब बातचीत चल रही हो तो किसी को भी बयान नहीं देना चाहिए. हालांकि, 1950 के बाद से हमने चीन के हाथों लगभग 40,000 वर्ग किमी खो दिया है और हमारा प्रयास है कि हम अपना और क्षेत्र चीन के हाथों न खोएं.
#WATCH | Delhi: Defence Expert Sanjay Kulkarni says, "The talks are on primarily because there are two friction points Demchok & Depsang, that's where the patrolling is being restricted. But to say that we have lost will be incorrect…But to make such statements will be… https://t.co/B05icrkQ2j pic.twitter.com/Wv18KGKXfp
— ANI (@ANI) August 20, 2023
राहुल गांधी अगर कुछ कहते हैं तो सोच-समझकर कहते हैं: संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, राहुल गांधी अगर कुछ कहते हैं तो सोच-समझकर कहते हैं. चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है और इसके सबूत भी सामने आए हैं. अगर रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री इसे स्वीकार नहीं करते हैं तो लगता है कि यह भारत माता के साथ नाइंसाफी है.
Also Read: राहुल गांधी से मिलकर सब्जी विक्रेता रामेश्वर ने कहा- यह मुलाकात ‘कृष्ण और सुदामा के मिलाप’ की तरह
राहुल गांधी ने पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में 12470 फीट की ऊंचाई पर अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है. इसको लेकर पैंगोंग त्सो के तट पर खास तैयारी की गयी थी.
राहुल गांधी ने लेह से पैंगोंग झील तक मोटरसाइकिल की सवारी की
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह से पैंगोंग झील तक मोटरसाइकिल की सवारी की. राहुल गांधी ने मोटरसाइकिल पर 130 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय. राहुल गांधी ने लेह से पैंगोंग तक अपने मोटरसाइकिल सफर की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शीर्षक के साथ साझा कीं, पैंगोंग झील जाने के रास्ते में, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान में लद्दाख के दौरे पर हैं. यह अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र का उनका पहला दौरा है. तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत इसके विशेष दर्जे को रद्द कर दिया गया था.
करगिल दौरा करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने दो स्थानीय क्लब के बीच फुटबॉल मैच देखने के अलावा पार्टी सहयोगियों के साथ बैठक की और युवाओं से बातचीत की. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गांधी सोमवार या मंगलवार को करगिल जिले का दौरा करेंगे और उनके वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों, विशेषकर युवाओं से बातचीत करने की संभावना है. गांधी की जिले की यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एलएएचडीसी, करगिल में 10 सितंबर को चुनाव होने जा रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने पहले ही पर्वतीय परिषद चुनाव के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा कर दी है.
केंद्रीय मंत्रियों ने मोदी सरकार में हुए लद्दाख के विकास पर ध्यान आकर्षित करने पर राहुल की सराहना की
राहुल गांधी द्वारा लद्दाख में मोटरसाइकिल की सवारी करती हुई अपनी तस्वीरें पोस्ट किए जाने के बाद केन्द्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमालयी क्षेत्र में बनी अच्छी सड़कों का प्रचार करने के लिए शनिवार को कांग्रेस नेता की सराहना की. रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर उसके 2012 का होने का दावा किया. इस वीडियो में लद्दाख के पैंगोंग सो जाने वाले वाहन (एसयूवी) को रोड़ों और बड़े-बड़े पत्थरों से भरी अस्थाई सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










