Chennai : डॉक्टर पर चाकू से 7 बार किया वार, मां का इलाज कर रहे थे वह, वीडियो कैमरे में कैद
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Nov 2024 9:38 AM
chennai doctor stabbed video viral
Chennai : डॉक्टर पर चाकू से 7 बार हमला करने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह चाकू को पोछता दिख रहा है.
Chennai : चेन्नई में एक डॉक्टर पर चाकू से हमला किया गया. गिंडी स्थित कलैनार सेंटेनरी अस्पताल का यह मामला है. यहां डॉ. बालाजी जगन्नाथन पर एक मरीज के बेटे ने 7 बार चाकू से हमला किया. इसके बाद एक वीडियो सामने आया है. इसमें हमला करने वाला शख्स नजर आ रहा है. वह चाकू को फेंकते हुए दिख रहा है. शख्स की मां का डॉक्टर ने इलाज किया था.
वीडिया फुटेज में, सफेद शर्ट पहने हुए व्यक्ति नजर आ रहा है. अपराध के बाद चुपके से वह चाकू निकाल रहा है. वह उसे पोछ रहा है. फिर अपने दाहिनी ओर चाकू को छिपाते हुए दिख रहा है. इसके बाद वह शांति से चलता है. फिर हथियार को फेंक देता है.
लोग चिल्लाए- उसे पकड़ो
वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में आवाज सुनाई दे रही है. लोग कह रहे हैं- उसने चाकू मार दिया. सुरक्षाकर्मी शख्स की ओर इशारा करते हैं. उसके पास जाने की कोशिश करते हैं. वहां मौजूद लोगों को यह भी चिल्लाते हुए सुना जा सकता है- उसे पकड़ो. हमलावर ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे सैदापेट कोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में उसे भेज दिया गया.
Read Also : डॉक्टरों पर हमला करने के लिए लोगों को उकसा रहे नेता
सुरक्षाकर्मियों से बहस करने लगा हमलावर
वीडियो में शख्स सुरक्षाकर्मियों से बहस करते हुए दिख रहा है. गार्ड उसे रोक रहे हैं. वहां मौजूद लोग गुस्से में हैं. एक राहगीर उसे पीटना शुरू करता है. एक महिला उसे रोकने के लिए आगे आती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










