Chandrayaan 3 : चंद्रमा पर भारत का शंखनाद, चंद्रयान 3 ने की साॅफ्ट लैंडिंग

Updated:
विज्ञापन
Chandrayaan 3 : चंद्रमा पर भारत का शंखनाद, चंद्रयान 3 ने की साॅफ्ट लैंडिंग

जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की धरती को चूमा वैज्ञानिकों का चेहरा खिल उठा. सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे. ब्रिक्स सम्मलेन के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गये पीएम नरेंद्र मोदी भी इस साॅफ्ट लैंडिंग को लाइव देख रहे थे. उन्होंने लैंडिंग के बाद तिरंगा लहराया और वैज्ञानिकों को बधाई दी.

विज्ञापन

चंद्रयान 3 ने बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर साॅफ्ट लैंडिंग कर ली. यह क्षण भारत के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि आजतक किसी भी देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग नहीं की थी. चंद्रयान 3 की लैंडिंग में इसरो की पूरी कार्ययोजना सफल रही.

वैज्ञानिकों के चेहरे खिले

जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की धरती को चूमा वैज्ञानिकों का चेहरा खिल उठा. सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे. ब्रिक्स सम्मलेन के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गये पीएम नरेंद्र मोदी भी इस साॅफ्ट लैंडिंग को लाइव देख रहे थे. उन्होंने लैंडिंग के बाद तिरंगा लहराया और वैज्ञानिकों को बधाई दी.

नए भारत का जयघोष

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. यह क्षण नए भारत के जयघोष का है. यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है. यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है. यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नये विश्वास, नई चेतना का है.’’

Also Read: Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग, बोले पीएम- ये क्षण चंद्रपथ पर चलने का
सफलता की एक नयी इबारत रची

इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन ‘‘चंद्रयान-3’’ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची. वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola