Chandra Grahan June 2020: कब है चंद्रग्रहण? जानिए जून में पड़ने वाले इस ग्रहण से जुड़ीं खास बातें

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jun 2020 6:17 AM

विज्ञापन

जून के माह में सूर्य और चंद्रग्रहण दोनों ही लगने वाले हैं. चंद्रग्रहण जहां जून के पहले सप्‍ताह के पांचवें दिन अर्थात 5 जून को लगेगा तो वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा. इन दोनों की ही अपनी पौराणिक कथाएं, मान्‍यताएं और महत्‍व हैं. इसके अलावा इनका ही वैज्ञानिक महत्‍व भी है.

विज्ञापन

Chandra Grahan, Lunar Eclipse June 2020 Date and Time in India: जून के माह में सूर्य और चंद्रग्रहण दोनों ही लगने वाले हैं. चंद्रग्रहण जहां जून के पहले सप्‍ताह के पांचवें दिन अर्थात 5 जून को लगेगा तो वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा. इन दोनों की ही अपनी पौराणिक कथाएं, मान्‍यताएं और महत्‍व हैं. इसके अलावा इनका ही वैज्ञानिक महत्‍व भी है.

भारत में कब दिखाई देगा चंद्रग्रहण

यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा. चंद्रग्रहण 5 जून की रात को 11 बजकर 16 मिनट से शुरू हो जाएगा. फिर 6 जून की रात को 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. यह चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा.

चंद्रग्रहण के दौरान कई कार्य वर्जित होते हैं. इन कार्यों को करने में इसलिए मनाही होती है, क्योंकि इससे हमारे जीवन में दुष्प्रभाव पड़ते हैं. चंद्रग्रहण के दौरान बहुत से कार्य वर्जित रहते हैं, जैसे चंद्रग्रहण काल के समय भोजन करना वर्जित होता है, ग्रहण के दिन फल, फूल, लकड़ी पत्ते आदि तोड़ने को मना किया जाता है, इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए. चंद्र ग्रहण देखने से शिशु पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय कैंची, चाकू आदि से कोई वस्तु नहीं काटनी चाहिए. वस्त्र आदि की सिलाई भी नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा ग्रहण काल में भोजन करना, जल पीना, केश बनाना, सोना, मंजन करना, वस्त्र नीचोड़ना, ताला खोलना आदि वर्जित होता है.

चंद्रग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं. दुनिया भर के देशों में इससे जुड़ी कई दिलचस्प मान्यताएं हैं. जैसे अमेरिका स्थित इन्का साम्राज्य के लोगों का मानना है कि चंद्रग्रहण के दिन एक तेंदुआ चांद पर हमला करता है, और इसी कारण चंद्रग्रहण के दौरान चांद का रंग लाल हो जाता है. यहां के लोग ये भी मानते हैं कि यही तेंदुआ पृथ्वी पर भी आता है और इसे खाने की कोशिश करता है. इसलिए वे तेंदुए से बचने के लिए भालों का प्रयोग करते हैं और जोर जोर से आवाज निकालते हैं. इसके अलावा वहां के लोग अपने कुत्ते को भी पीटते हैं, ताकि उनकी आवाज सुनकर तेंदुआ भाग जाए.

अफ्रीका स्थित बाटामालिबा के लोग का मानना है कि चंद्र और सूरज के बीच की लड़ाई के कारण चंद्रग्रहण लगता है. उनका ये भी मानना है कि उस लड़ाई को खत्म करना चाहिए. इन दिन लोग चांद और सूरज की पुरानी लड़ाई को भूलने की कोशिश करते हैं.

इसके अलावा अमेरिका के हूपा के लोगों की भी चंद्रग्रहण को लेकर एक अजीबो-गरीब मान्याता है. वहां के लोग मानते हैं कि चांद की 20 पत्नियां थीं और ढेर सारे पालतू जानवर, जिनमें ज्यादातर संख्या पहाड़ी शेर और सांप की थी. जब चांद उनको खाना नहीं खिलाता था तो जानवर उसपर हमला कर उसका खून निकाल देते थे, जिससे चांद का रंग लाल हो जाता था. ऐसे में चांद्रग्रहण लगता था. चांद की पत्नी आकर उसे आकर बचाती थीं और उसके खून को इकट्ठा कर उसे ठीक कर देती थी, तब चंद्रग्रहण खत्म होता था. ऐसी मान्यता आज भी वहां चली आ रही है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola