Chandigarh: मेयर चुनाव पर SC के फैसले को AAP ने बताया लोकतंत्र की जीत, ‘तानाशाही ताकतों को मिली मुंहतोड़ जवाब’
Chandigarh Mayor Poll: मेयर चुनाव में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नतीजों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया. कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह को दोषी करार देते हुए अवमानना का नोटिस दिया और अलग से मुकदमा चलाने का आदेश दिया. इधर […]
Chandigarh Mayor Poll: मेयर चुनाव में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नतीजों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया. कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह को दोषी करार देते हुए अवमानना का नोटिस दिया और अलग से मुकदमा चलाने का आदेश दिया. इधर कोर्ट के फैसले को आम आदमी पार्टी ने लोकतंत्र की जीत करार दिया. वहीं कांग्रेस बोली- ‘तानाशाही ताकतों को मिली मुंहतोड़ जवाब’ मिली है. इधर मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा, सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की हुई. माननीय उच्चतम न्यायालय का बहुत-बहुत शुक्रिया.
INDIA गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है : अरविंद केजरीवाल
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम सबने देखा कि किस तरह चंडीगढ़ के चुनाव में 20 वोट INDIA गठबंधन के थे और 16 वोट भाजपा के थे. INDIA गठबंधन के उम्मीदवार को हारा हुआ घोषित कर दिया गया. भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत धन्यवाद करते हैं. देश में जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जनतंत्र के लिए बहुत अहम है. ये INDIA गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है और पहली जीत है. ये जीत बहुत मायने रखती है. हम लोग ये जीत छीनकर लाए हैं. भाजपा लोगों ने तो ये चुनाव चोरी कर लिए थे.
केजरीवाल ने बीजेपी के 370 सीट जीतने के टारगेट पर उठाया सवाल
मेयर चुनाव में कुल 36 वोट थे. उन 36 मतों की गिनती में भाजपा ने 8 मत चोरी कर लिए, 25 प्रतिशत मत चोरी कर लिए. कुछ दिनों बाद देश का बड़ा चुनाव(लोकसभा) होने वाला है, उसमें 90 करोड़ मत हैं. 90 करोड़ मतों में से ये (भाजपा) लोग कितने मतों की चोरी करेंगे, ये सोचकर भी रुह कांप उठती है. अगर उन्हें (भाजपा) 370 सीटों का इतना विश्वास है तो कहां से आ रहा है ये विश्वास? कुछ तो गड़बड़ है.
देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया. आप ने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP उम्मीदवार को विजयी घोषित किया. देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ. पोस्ट के साथ आप ले विक्ट्री का इमोजी भी दिया.
केजरीवाल ने नये मेयर कुलदीप को बधाई दी
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्वीट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, कुलदीप कुमार एक गरीब घर का लड़का है. I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से चंडीगढ़ का मेयर बनने पर बहुत बहुत बधाई. ये केवल भारतीय जनतंत्र और माननीय सुप्रीम कोर्ट की वजह से संभव हुआ. हमें किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है.
आप ने बीजेपी पर लगाया वोट चुराने का आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश सचिव सनी सिंह अहलूवालिया ने कहा, यह सबके सामने स्पष्ट था कि भाजपा ने वोट चुराए और अनिल मसीह ने वोट बदले. आज सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अपनी मुहर लगा दी. उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, वे खरीद-फरोख्त के लिए जाने जाते हैं. ऑपरेशन लोटस किस लिए जाना जाता है? विधायकों को खरीदने, उन्हें डराने-धमकाने और दबाने की कोशिश करें. अगर और कुछ नहीं, तो मतपत्र बदल दें…बीजेपी का चरित्र, उसके मानक अब सामने स्पष्ट हैं दुनिया, वह कहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









