Chamba Accident : कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत

Chamba Accident
Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चों सहित सभी छह लोगों की मौके पर मौत हो गई.
Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से हादसे की खबर आ रही है. यहां चुराह में एक कार खाई में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पाकर प्रशसनिक टीम पहुंची है. हादसा तब हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई. कार में सवार दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे मौके पर ही जान गंवा बैठे.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई से सभी शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
कार में थे 6 लोग
जानकारी के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे. जैसे ही कार खाई में गिरी, चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग बाहर निकल आए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी. शवों को निकालकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










