Budget 2026: टूरिज्म हब बनेगा भारत; मेडिकल, नॉलेज और स्टेट टूरिज्म बढ़ाने के लिए क्या-क्या करेगी सरकार

Updated:
विज्ञापन

Budget 2026 Regional Hubs for Indian Tourism: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के वित्तीय वर्ष में भारत को टूरिज्म हब के रूप में बनाने का प्रस्ताव रखा है. भारत सरकार मेडिकल और नॉलेज के लिए रीजनल हब बनाएगी. इसके साथ ही कुछ राज्यों में स्टेट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ह्यूमन रिसोर्स में भी खर्च बढ़ाएगी.

विज्ञापन

Budget 2026 Regional Hubs for Indian Tourism: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में ऐलान किया कि भारत को कई तरह के टूरिज्म बढ़ाने पर जोर देगी. उन्होंने अपने बजट भाषण में बताय कि भारत को मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में पाँच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे. इन हब्स को राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र की साझेदारी से विकसित किया जाएगा. यहां आधुनिक अस्पताल, जांच सुविधाएं, इलाज के बाद देखभाल, रिहैबिलिटेशन और आयुष पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी की सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी. सरकार का लक्ष्य है कि विदेशों से ज्यादा मरीज इलाज के लिए भारत आएं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार भी बढ़े.

स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे और जामनगर में मौजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा. पशु चिकित्सा ढांचे को बेहतर बनाने के लिए लोन से जुड़ी सब्सिडी योजना भी शुरू की जाएगी. इन कदमों से स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और वेलनेस सेक्टर को भी फायदा होगा.

राज्यों में भी विकसित किए जाएंगे टूरिज्म के क्षेत्र

बजट में पर्यटन को भी रोजगार और विकास का बड़ा जरिया बताया गया. सरकार पहाड़ी और प्राकृतिक इलाकों में पर्यावरण के अनुकूल ट्रैकिंग और हाइकिंग रास्ते विकसित करेगी. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, अराकू वैली और पश्चिमी घाट में नए नेचर ट्रेल्स बनाए जाएंगे. ओडिशा, कर्नाटक और केरल में कछुओं के अंडे देने वाली जगहों पर खास ट्रेल्स विकसित होंगे, जबकि पुलिकट झील के आसपास बर्ड वॉचिंग को बढ़ावा दिया जाएगा.

पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ पर्वतीय ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे. साथ ही, हॉस्पिटालिटी क्षेत्र में कौशल और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मौजूदा राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद को उन्नत कर ‘राष्ट्रीय आतिथ्य-सत्कार संस्थान’ (National Institute of Hospitality) स्थापित किया जाएगा. यह संस्थान शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच एक सेतु की भूमिका निभाएगा.

वित्त मंत्री ने देश की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के लिए लोथल, धौलावीरा, राखीगढ़ी, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को ‘जीवंत सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र’ के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की.

पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और सेवा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार एक पायलट योजना शुरू करेगी, जिसके तहत 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स को प्रशिक्षित किया जाएगा. यह प्रशिक्षण भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) के सहयोग से 12 सप्ताह के मानकीकृत हाइब्रिड कोर्स के रूप में दिया जाएगा.

इसके अलावा, सरकार पांच ‘पूर्वोदय’ राज्यों में नए पर्यटन गंतव्य विकसित करेगी और पर्यटन परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 4,000 ई-बसों की व्यवस्था भी करेगी.

गाइड्स को दी जाएगी ट्रेनिंग

पर्यटन सेक्टर को मजबूत करने के लिए होटल मैनेजमेंट से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था को अपग्रेड किया जाएगा. साथ ही 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स को ट्रेनिंग देने की योजना है. सरकार देश के सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी को डिजिटल रूप में सहेजने के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म भी बनाएगी. कुल मिलाकर, इस बजट में स्वास्थ्य और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा देकर रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है.

राष्ट्रीय गंतव्य डिजिटल ज्ञान ग्रिड बनाया जाएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं. उन्होंने देशभर के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों की जानकारी को डिजिटल रूप में सहेजने के लिए ‘राष्ट्रीय गंतव्य डिजिटल ज्ञान ग्रिड’ (नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड) बनाने का प्रस्ताव रखा. इसका उद्देश्य भारत के प्रमुख स्थलों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर उनकी वैश्विक पहचान मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें:- Budget 2026 से क्या सस्ता-क्या महंगा हुआ? पढ़ाई, दवाई, खेल… जानें सब कुछ

ये भी पढ़ें:- Budget 2026: बनारस-पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, डेडिकेटेड ट्रेड-7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर; 10 बड़ी बातें Budget

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola