भारतीय सेना का खौफनाक हथियार, 600-1000 गोलियों की बौछार से पाकिस्तान की छाती छलनी

Published by : Neha Kumari Updated At : 27 May 2025 3:08 PM

विज्ञापन

Operation Sindoor

BSF: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बात करते हुए BSF के जवान ने बताया है कि पाकिस्तानी बंकरों को नष्ट करने के लिए मीडियम मशीन गन का इस्तेमाल किया गया था. यह एक बहुत ही शक्तिशाली हथियार है. यह प्रति मिनट 600-1000 राउंड फायर कर सकता है.

विज्ञापन

BSF: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इस ऑपरेशन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी बंकरों को नष्ट करने के लिए मीडियम मशीन गन का इस्तेमाल किया, जिससे पाकिस्तानी चौकियों और ड्रोन को भी नष्ट किया गया. BSF के एक अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई यह मीडियम मशीन गन प्रति मिनट 600-1000 राउंड फायर कर सकती है, जो इसे एक शक्तिशाली हथियार बनाता है. आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन में इसकी अहम भूमिका रही.

मीडियम मशीन गन (Medium Machine Gun)

मीडियम मशीन गन (MMG) एक शक्तिशाली स्वचालित हथियार है, जिसका उपयोग सेना युद्ध के दौरान लगातार फायरिंग के लिए करती है. यह हल्की मशीन गन की तुलना में भारी और अधिक ताकतवर होती है. आमतौर पर इसे ट्राइपॉड या वाहन पर लगाया जाता है और इसे चलाने के लिए एक टीम की जरूरत होती है. यह गन प्रति मिनट 600 से 1000 राउंड फायर कर सकती है, जिससे दुश्मन की चौकियों को दबाना और सीमा की सुरक्षा करना आसान हो जाता है. इसकी ताकत, रेंज और भरोसेमंद प्रदर्शन इसे सेना के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार बनाते हैं.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे. जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखी जा सकती है. इस हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया. इस ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों के लगभग 9 ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया. भारत सरकार और सेना की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि यह ऑपरेशन केवल आतंकवाद के खिलाफ है. इसके बावजूद पाकिस्तान सरकार ने सेना के ठिकानों और आम जनता के घरों को निशाना बनाने की कोशिश की.

यह भी पढ़े: PM Modi In Gujarat: गुजरात से फिर गरजे पीएम मोदी, बोले- कांटे को निकालकर रहेंगे…

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola