Viral Video : ये क्या गाना बजा दिया डीजे वाले ने, शादी में मच गया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
wedding viral videos

wedding viral videos

Viral Video : एक और ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक दुल्हन रोती हुई नजर आ रही है. अपनी शादी में डीजे द्वारा बजाया गया गाना सुनने के बाद वह दूल्हे से लिपटकर रोने लगी. देखें क्या है आखिर वीडियो में ऐसा.

विज्ञापन

Viral Video : भारतीय शादियों के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. इस बीच एक और वीडियो सामने आया है.  इसमें दुल्हन ने अपनी शादी में डीजे द्वारा बजाया गया गाना सुनने के बाद जो रिएक्शन दिया, वह वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए इस छोटे से क्लिप में, दुल्हन को स्टेज पर दूल्हे का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है. वे फोटोग्राफर्स द्वारा खींची जा रही तस्वीरों के लिए पोज दे रहे हैं. उस समय, बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ का गाना ‘मुबारक मुबारक’ बजता है. आइए आपको बताते हैं कि इसके बाद क्या हुआ.

जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है और “तुम्हारे लिए हैं बहारों के मौसम, ना आए कभी जिंदगी में कोई गम” लाइन सुनाई देती है, दुल्हन फूट-फूट कर रोने लगती है. वह अपने आंसू नहीं रोक पाती. फिर वह दूल्हे को गले लगा लेती है और कुछ मेहमान उसे सांत्वना देने की कोशिश करते हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर हिट हो गया है. इसे 50 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने कहा, “जिन्हें अपना प्यार मिल जाता है, वे वाकई बहुत किस्मतवाले होते हैं.” एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “डीजे से कहो बजाना बंद करे, सब रो पड़े.” आप भी देखें वायरल वीडियो.

यह भी पढ़ें : Viral Video :  दूल्हे ने बढ़ाया हाथ तो दुल्हन ने थूक दिया, वीडियो देख आपको भी आएगा गुस्सा

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola