Viral Video: शादी में दुल्हन के ऊपर आया भूत, करने लगा तांडव, देखें वीडियो
Published by : Aman Kumar Pandey Updated At : 03 Jun 2025 4:57 PM
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन के ऊपर भूत आ जाता है.
Viral Video: एक शादी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जयमाल के दौरान दुल्हन अजीब तरह से हंसने लगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पर ‘भूत’ सवार हो गया. वीडियो में दुल्हन तेज-तेज हंसती दिख रही है, जबकि दूल्हा और बाकी लोग डर के मारे पीछे हटते नजर आते हैं. दुल्हन के कथित ‘भूतिया अवतार’ ने शादी में मौजूद लोगों को डरा दिया. कुछ ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मंच पर तेज-तेज सिर हिलाने लगी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कोई इसे ड्रामा बता रहा है तो कोई सचमुच की भूत-प्रेत की घटना.
लोगों की प्रतिक्रियाएं (Bride Becomes Ghost in Wedding)
एक यूजर ने लिखा, “शादी के बाद दिखाने वाला रूप शादी के दिन ही दिखा दिया, धन्य हो.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “मन पसंद की शादी नहीं होगी, इसलिए दुल्हन ओवरएक्टिंग कर रही है.”
देखें Viral Video
इसे भी पढ़ें: किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा अमीर? हिंदू या मुसलमान…
इसे भी पढ़ें: सर मैं अभी बच्ची हूं… प्लीज रूकवा दीजिए मेरी शादी, फिर क्या हुआ?
इसे भी पढ़ें: जेल से 216 कैदी फरार, पुलिस पर किया हमला, एक की मौत, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें: महिला सांसद ने खुद की नंगी फोटो संसद में दिखाई, लेकिन क्यों?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










